26वां जोधपुर पोलो-2025,एच.एच. महाराजा ऑफ जोधपुर कप (8 गोल) टूर्नामेंट सेमीफाइनल
|
😊 Please Share This News 😊
|

जोधपुर, 27 दिसम्बर। जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के तत्वावधान में महाराजा गजसिंह स्पोर्ट्स फाउण्डेशन पोलो मैदान, लेफ्टिनेंट जनरल एवीएम एच.एच. महाराजा उम्मेदसिंह जी एयरपोर्ट रोड़, पाबूपुरा में चल रहे 26वें जोधपुर पोलो सीजन 2025 मेेें शनिवार 27 दिसम्बर को एच.एच. महाराजा ऑफ जोधपुर कप (8 गोल) टूर्नामेंट के तहत सेमीफाइनल मैच खेले गये। पहला सेमीफाइनल दोपहर 2.30 बजे ऑप्टिमस अचीवर्स और जोधपुर के बीच खेला गया जिसे अचीवर्स ने साढ़े सात के मुकाबले दस गोल कर ढ़ाई गोल के अन्तर से हराते हुए फाइनल में प्रवेष किया, वही जयपुर व नेवी पोलो सेन्ट्रल एकेडमी और जयपुर के बीच खेले गये दूसरे सेमीफाइनल में अन्तिम चक्कर तक दोनों ही टीमों के समान आठ-आठ गोल होने के कारण निर्णय के लिए गोल्डन गोल के लिए अतिरिक्त चक्कर का खेल खेला गया जिसमें नेवी पोलो टीम ने गोल्डन गोल कर फाइनल में जगह बनायी। मैच के दौरान जोधपुर पोलो के संरक्षक महाराजा गजसिंह जी मैदान में उपस्थित थे।जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के मानद सचिव इन्द्रजीत सिंह नाथावत ने बताया कि पहले सेमीफाइनल में ऑप्टिमस अचीवर्स टीम की ओर से खेलते हुए टीम के दो हैण्डीकेप खिलाड़ी धु्रवपाल गोदारा ने पहले ही चक्कर में लगातार चार गोल कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। धु्रवपाल ने दूसरे व चौथे चक्कर में भी एक-एक कुल छह गोल किए। साथी खिलाड़ी अर्जेन्टीना के चार हैण्डीकेप के डेनियल ओटामेंडी ने दूसरे व तीसरे चक्कर में एक-एक व आर्यमन सिंह ने दूसरे चक्कर में एक गोल किया। मुकाबले में आधे गोल की शुरुआती बढ़त के साथ खेलते हुए जोधपुर टीम के तीन हैण्डीकेप के खिलाड़ी कुलदीप सिंह राठौड़ ने दूसरे चक्कर में एक व चौथे चक्कर में लगातार तीन गोल किए। साथी खिलाड़ी दो हैण्डीकेप के सलीम आजमी ने दूसरे व तीसरे चक्कर में एक-एक गोल व अर्जेन्टीना के चार हैण्डीकेप खिलाड़ी जरार्डो मजीनी ने तीसरे चक्कर में एक गोल किया।उन्होंने बताया कि दूसरा सेमीफाइनल अन्तिम चक्कर तक रोमांचक बना रहा। कांटे की टक्कर में अन्तिम चक्कर तक दोनों ही टीमों ने आठ-आठ गोल किए। जयपुर टीम के चार हैण्डीकेप खिलाड़ी अर्जेन्टीना के लांस वाटसन ने अकेले सात गोल किए। लांस ने ने पहले व दूसरे चक्कर में एक-एक गोल, तीसरे चक्कर में दो व चौथे चक्कर में तीन गोल किए। साथी खिलाड़ी चार हैण्डीकेप के ही एच.एच. महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह जयपुर ने भी पहले चक्कर में एक गोल किया।
मुकाबले में विपक्षी टीम नेवी पोलो सेन्ट्रल एकेडमी के चार हैण्डीकेप के अर्जेन्टीना के खिलाड़ी मेन्युअल प्राडो ने भी शानदार प्रदर्षन करते हुए गोल्डन गोल सहित कुल आठ गोल किए। प्राडो ने पहले चक्कर में एक गोल, दूसरे व तीसरे व चौथे चक्कर में दो-दो गोल व जीत के लिए निर्णायक गोल्डन गोल किया। साथी खिलाड़ी तीन हैण्डीकेप के सैय्यद हूर अली ने चौथे चक्कर में एक गोल किया। दोनों ही सेमीफाइनल के अम्पायर अर्जेन्टीना के निकोलस स्कोर्टीचीनी व उदय कलान थे, पहले सेमीफाइनल के रैफरी समीर सुहाग व दूसरे मैच के रैफरी नवीन सिंह थे। मैच की कॉमेन्ट्री राजवी शैलेन्द्र सिंह, अंकुर मिश्रा व अविजीत सिंह रोहिट ने संयुक्त रूप से की।टूर्नामेंट के फाइनल सहित आज लेडीज पोलो का प्रदर्षन मैच रहेगा आकर्षण का केन्द्र-
रविवार 28 दिसम्बर को एच.एच. महाराजा ऑफ जोधपुर (8 गोल) टूर्नामेंट का फाइनल ऑप्टिमस अचीवर्स और नेवी पोलो सेन्ट्रल एकेडमी टीमों के बीच दोपहर 2.30 बजे खेला जायेगा। फाइनल के पश्चात् दोपहर 3.30 बजे लेडीज पोलो का प्रदर्षन मैच खेला जायेगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
