पंचाल (लोहार) तरपोट समाज नवयुग मंडल चेरिटेबल ट्रस्ट का प्रथम स्नेह मिलन समारोह संपन्न
|
😊 Please Share This News 😊
|

अहमदाबाद-सिंगरवा (अहमदाबाद) में राजस्थान के वागड़ मेवाड़ प्रतापगढ़ बांसवाड़ा, डूंगरपुर, (शक्तिपीठ मां त्रिपुरा सुंदरी) के क्षेत्र के प्रवासीयो द्वारा पंचाल (लोहार) तरपोट समाज नवयुग मंडल चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में दिनांक 28.12.2025 रविवार को आयोजित प्रथम स्नेह मिलन समारोह व इनाम व सम्मान समारोह में भाग लेने का शौभाग्य प्राप्त हुआ।समाज की एकता और संगठन ही समाज उत्थान का सच्चा मार्ग है मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर को अपना आराध्य देवी व भगवान विश्वकर्मा को अपना आराध्य देव की श्रद्धा से एकता के संदेश के साथ सेवा व सामाजिक सौहार्द को बढ़ाने वाला यह संगठन वास्तव में विकास को गति प्रदान में प्रेरणादायक रूप में अहमदाबाद की कर्मभूमि में अपने भवन निर्माण की विकास की पहल की है।इस अवसर पर बांसवाड़ा में शक्तिपीठ त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के पूजारी ,14 चोखला अध्यक्ष श्रीमान धूलजी भाई । महामंत्री नवरलालजी, पूर्व अध्यक्ष अहोकज़ी, चोखला तरपोटसे प्रतापी,अध्यक्ष धनराजजी, व अन्य ट्रस्टीगण, पदाधिकारी, राजस्थान के वागड़ मेवाड़ क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी व अहमदाबाद से विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों, भामाशाहों, प्रतिभाओं को शाल वस्त्र व मां त्रिपुरा सुंदरी के खेस द्वारा सम्मानित कर व लोटरी कूपन के इनाम विजेताओं को शुभकामनाएं प्रेषित की गई ।इस कार्यक्रम में मालवीय लोहार समाज सेवा ट्रस्ट अहमदाबाद केसम्पत जी लोहार(वल्लभनगर),महा प्रबंधक (गुजरात मेट्रो रेल कॉरपोरेशन,अहमदाबाद ) ने काव्यात्मक अंदाज में अपने विचार रखते हुए सामाजिक एकता पर बल दिया। कार्यक्रम में अन्य लोगों के अलावा बाबुलालजी (सलोदा), रामलालजी (कठार), मोहनलालजी(उथनोल),अंबालालजी (नाथद्वारा), गणेशलाल पन्नालालजी (नाथद्वारा), चुन्नीलालजी ,(मजावड़ा) व श्री मालवीय लोहार समाज मेवल चौखला समिति अहमदाबाद के अध्यक्ष नारायणजी देवपुरा, उपाध्यक्ष देवीलाल जी बेमेला, कोषाध्यक्ष पूनमचंद जी अम्बा गुड़ा, सचिव मदनजी वली, संगठन सचिव मुकेश जी देवपुरा, मनीष जी देवपुरा,दीपक जी देवपुराभी शरीक हुए।शक्ति पीठ मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के अध्यक्ष धुलजी पंचाल ने मंदिर की आस्था से जुड़े समाज बंधुओं ने विश्व व देश में व्यवसाय के साथ सामाजिक संस्थानों के गठन के जरिए विकास कर अपनी पहचान बनाई अहमदाबाद में भवन निर्माण के लिए जरूर पड़ने पर कुवैत से भी फंड लाकर अहमद अहमदाबाद में भवन निर्माण किया जाएगा।वंश परंपरागत कारीगर समाज के शुभ चिंतक व अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय महासचिव कालूराम जी विश्वकर्मा ने अपनी ओजमयी वाणी में सभी समाज बंधुओं से राजस्थान में पंचाल (लोहार) समाज की राजनीतिक भागीदारी व पहचान नगण्य है जब तक समाज की राजनीति भागीदारी सुनिश्चित नहीं होगी तब तक समाज का शैक्षणिक, सामाजिक सुरक्षा, रोजगारी संबंधी उत्थान नहीं होगा यह तब संभव है जब राजस्थान में अपने उप जातियों बांटे हुए है सभी एक होकर अन्य राज्यों की तरह सामाजिक कार्यक्रमो के साथ साथ राजनीतिक जागरूकता लानी होगी तभी संभव होगा यह बात अपने मंच से संबोधित करते हुए संगठन के महत्व को बताया ।
पंचाल (लोहार) तरपोट समाज नवयुग मंडल चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रमुख भरतजी , अध्यक्ष जीतूभाई, सचिव राजेंद्रजी, कोषाध्यक्ष रमेशजी, कार्य प्रभारी भरतजी व समस्त पदाधिकारी व आप सभी कार्यक्रम आयोजकों द्वारा दिए गए अपार प्रेम अपनत्व, स्नेह एवं स्वागत सम्मान के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
