नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सायला में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन चयन शिविर आयोजित – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

सायला में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन चयन शिविर आयोजित

😊 Please Share This News 😊

सायला । प्रियंक दवे । उपखण्ड मुख्यालय सायला में सामाजिक सरोकार की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत संघवी स्व. श्रीमती सुमटीबाई भबुतमल भंडारी परिवार के तत्वावधान में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन चयन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत शुभारंभ भंडारी परिवार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।शिविर में बेंगलुरू के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नरपत सोलंकी एवं जालोर स्थित आदिनाथ फतेह ग्लोबल अस्पताल के अनुभवी चिकित्सकों ने अपनी टीम के साथ नेत्र रोगियों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया। शिविर में क्षेत्र के सायला सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे।आयोजक सायला निवासी (वर्तमान में बेंगलुरू) चंपालाल भंडारी ने बताया कि शिविर के दौरान कुल करीब 350 नेत्र रोगियों की निःशुल्क जांच की गई। मरीजों को जांच के साथ-साथ आवश्यक दवाइयां एवं चश्मे भी निःशुल्क वितरित किए गए। नेत्र परीक्षण के उपरांत 77 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। चयनित सभी मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन जालोर स्थित आदिनाथ फतेह ग्लोबल अस्पताल में किया जाएगा, जिसमें आने-जाने एवं उपचार की समुचित व्यवस्था आयोजकों की ओर से की जाएगी।भंडारी परिवार की ओर से पिछले कई वर्षों से सायला कस्बे में इस प्रकार के निःशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं पशु चिकित्सा शिविरों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों से क्षेत्र के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। ग्रामीणों ने भंडारी परिवार की इस सेवा भावना की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।इस अवसर पर अशोक भंडारी, प्रतीक भंडारी, मांगीलाल फोलामुथा, भेरूलाल जैन, कुयालाल जैन, अशोक जैन, वस्तुपाल जैन, जेठमल जैन, नागेश जैन, प्रकाश भंडारी, नारायणलाल विश्वकर्मा, मूलचंद श्रीमाली, नरेंद्र सिंह राठौड़, विपुल दवे सहित आसपास के कई ग्रामीणजन उपस्थित रहे। शिविर में आए सभी मरीजों को जांच, दवा, चश्मा एवं ऑपरेशन चयन सहित सभी प्रकार की सेवाएं पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की गईं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!