नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 26वां जोधपुर पोलो-2025,इण्डियन नेवी एडमिरल्स पोलो कप के प्रदर्षन मैच में विक्रांत वॉरियर्स ने विक्रमादित्य राईडर्स को एक गोल के अन्तर से हराया – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

26वां जोधपुर पोलो-2025,इण्डियन नेवी एडमिरल्स पोलो कप के प्रदर्षन मैच में विक्रांत वॉरियर्स ने विक्रमादित्य राईडर्स को एक गोल के अन्तर से हराया

😊 Please Share This News 😊

जोधपुर, 05 जनवरी। जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के तत्वावधान में महाराजा गजसिंह स्पोर्ट्स फाउण्डेशन पोलो मैदान, लेफ्टिनेंट जनरल एवीएम एच.एच. महाराजा उम्मेदसिंह जी एयरपोर्ट रोड़, पाबूपुरा में चल रहे 26वें जोधपुर पोलो सीजन 2025 मेेें सोमवार 05 जनवरी को इण्डियन नेवी एडमिरल्स पोलो का कप प्रदर्षन मैच विक्रांत वॉरियर्स और विक्रमादित्य राईडर्स के बीच दोपहर 3.00 बजे खेला गया जिसमें विक्रांत वॉरियर्स ने तीन के मुकाबले चार गोल कर एक गोल के अन्तर से जीत दर्ज कर ली। उल्लेखनीय है कि इण्डियन नेवी एडमिरल पोलो कप की पहली बार ही इस सीजन में शुरुआत हुई है। अब से प्रतिवर्ष इस कप की जोधपुर पोलो सीजन में सहभागिता रहेगी। इण्डियन नेवी के इस कप के सम्मिलित होने के पश्चात् अब देष की तीनों की सेनाओं द्वारा जोधपुर पोलो सीजन में खेलना गौरव का विषय है। मैच दौरान जोधपुर पोलो के संरक्षक महाराजा गजसिंह जी व चीफ ऑफ दी नेवल स्टाफ एडमिरल दिनेष के. त्रिपाठी पीवीएसएम, एवीएसएम, एन एम मुख्य अतिथि के रूप में मैदान में उपस्थित थे। एडमिरल त्रिपाठी ने मैच की पहली गेंद फेंककर खेल शुरु करवाया व मैच समाप्ति पर विजेता टीम के खिलाड़ियों को महाराजा गजसिंह जी के साथ कप व ट्रॉफिया प्रदान की। मैदान में उपस्थित मेहरानगढ़ बैण्ड ने बैण्ड मास्टर भंवरलाल व इण्डियन नेवी बैण्ड ने मास्टर चीफ म्युजिषियन सेल्वम के नेतृत्व में सुमधुर धुनों से उपस्थित दर्षकों का मनोरंजन किया।
मैच के दौरान इनकी रही गरिमामय उपस्थिति
मैच के दौरान जोधपुर जोधपुर पोलो के मुख्य संरक्षक महाराजा गज सिंह, चीफ ऑफ नेवल स्टाफ एडमिरल दिनेष के. त्रिपाठी, पीवीएसएम, एवीएसएम, एनएम, वाइस एडमिरल सी.आर. परवीन नैयर, एवीएसएम, एनएम, मेजर जनरल अनुराग छिब्बर, एसएम, वीएसएम, जीओसी जोसा सपत्नीक मैदान में उपस्थित थे।
मानद सचिव नाथावत ने बताया कि विक्रांत वॉरियर्स की ओर से खेलते हुए टीम के कैप्टन ए.पी. सिंह ने पहले व चौथे चक्कर में एक-एक गोल किया। विदेषी साथी खिलाड़ी मतियस वायल ने तीसरे चक्कर में एक व मेजर मृत्युंजय सिंह चौहान ने चौथे चक्कर में एक गोल किया। मुकाबले में विक्रमादित्य राईडर्स की ओर से खेलते हुए टीम के तीन हैण्डीकेप खिलाड़ी कुलदीप सिंह राठौड़ ने पहले व दूसरे चक्कर में एक-एक गोल व कमाण्डर राठी ने दूसरे चक्कर में एक गोल किया। यह टीम चौथे चक्कर में कोई गोल नही ंकर पायी। मैचं के अम्पायर अर्जेन्टीना के निकोलस स्कोर्टीचीनी व उदय कलान थे, रैफरी मेजर जनरल नरपतसिंह राजपुरोहित वीएसएम (से.नि.) व मैच की कॉमेन्ट्री अंकुर मिश्रा ने की।
राजपूताना एण्ड सेन्ट्रल इण्डिया कप टूर्नामेंट आज से-
मंगलवार 06 जनवरी से राजपूताना एण्ड सेन्ट्रल इण्डिया कप (8 गोल) टूर्नामेंट शुरु होगा। इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमें भाग ले रही हैं। पूल ‘ए‘ में जोधपुर, ऑप्टिमस अचीवर्स व राजस्थान पोलो क्लब व पूल ‘बी‘ में नेवी पोलो सेन्ट्रल एकेडमी, 61 कैवलरी बीजेडएस स्कूल व क्राईसिल/ सुहाना टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट के पहले दिन दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 2.30 बजे पूल ‘ए‘ में जोधपुर व ऑप्टिमस अचीवर्स के बीच व दूसरा मैच दोपहर 3.30 बजे पूल ‘बी‘ में इण्डियन पोलो सेन्ट्रल एकेडमी के बीच खेला जायेगा। टूर्नामेंट का यह दूसरा मैच आर्मी कमाण्डर्स कप के प्रदर्षन मैच के रूप में खेला जायेगा।

टूर्नामेंट में खेलने वाले खिलाड़ी
पूल ‘ए‘-
जोधपुर टीम की ओर से धनन्जय सिंह, सलीम आजमी, धु्रवपाल गोदारा व जरार्डाे मजीनी
ऑप्टिमस अचीवर्स टीम की ओर से आर्यमन सिंह, साविर गोदारा, सैय्यद शमषेर अली व अलेजो आर्मबुरू
राजस्थान पोलो क्लब टीम की ओर से रंसय पुरोहित, डीनो धनकड़, अंगद कला व लांस वाटसन
पूल ‘बी‘-
नेवी पोलो सेन्ट्रल एकेडमी टीम की ओर से सीपीओ अलताफ खान, कैप्टन ए.पी. सिंह, सैय्यद हूर अली व डेनियल ओटामेंडी
61 कैवलरी बीजेडएस स्कूल की ओर से मेजर मृत्युंजय सिंह, लेफ्टि. कर्नल विषाल चौहान, समीर सुहाग व नवीनसिंह
क्राईसिल/सुहाना टीम की ओर से महिला खिलाड़ी डॉ. षिवांगी सिंह, अषोक चांदना, कुलदीप सिंह व मटियस वायल खेलेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!