नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 26वां जोधपुर पोलो-2025,मेजर ठाकुर सरदार सिंह जसोल मेमोरियल कप के प्रदर्षन मैच में नेवी पोलो सेन्ट्रल एकेडमी ने क्राईसिल/सुहाना पर एक गोल से जीत दर्ज की – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

26वां जोधपुर पोलो-2025,मेजर ठाकुर सरदार सिंह जसोल मेमोरियल कप के प्रदर्षन मैच में नेवी पोलो सेन्ट्रल एकेडमी ने क्राईसिल/सुहाना पर एक गोल से जीत दर्ज की

😊 Please Share This News 😊

जोधपुर, 07 जनवरी। जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के तत्वावधान में महाराजा गजसिंह स्पोर्ट्स फाउण्डेशन पोलो मैदान, लेफ्टिनेंट जनरल पीवीएसएम, एवीएम एच.एच. महाराजा उम्मेदसिंह जी एयरपोर्ट रोड़, पाबूपुरा में चल रहे 26वें जोधपुर पोलो सीजन 2025 मेेें बुधवार 07 जनवरी को राजपूताना एण्ड सेन्ट्रल इण्डिया कप (8 गोल) टूर्नामेंट के तहत दो मैच खेले गये। पहला मैच दोपहर 2.00 बजे ऑप्टिमस अचीवर्स व राजस्थान पोलो क्लब के बीच खेला गया। रोमांचक कांटे के मुकाबले में अचीवर्स सात के मुकाबले आठ गोल कर एक गोल के अन्तर से पोलो क्लब टीम को हराया। वही टूर्नामेंट का दूसरा मैच मेजर ठाकुर सरदार सिंह जसोल मेमोरियल कप के प्रदर्षन मैच के रूप में नेवी पोलो सेन्ट्रल एकेडमी और क्राईसिल/सुहाना टीमों के बीच खेला गया। इसमें नेवी पोलो ने नौ के मुकाबले दस गोल कर एक गोल के अन्तर से जीत दर्ज की। मैच के दौरान जोधपुर पोलो के संरक्षक महाराजा गजसिंह जी व पूर्व वित्त मंत्री स्व. श्री जसवन्त सिंह जसोल की धर्मपत्नी श्रीमती शीतल कंवर तथा पौत्र हमीर सिंह जसोल मैदान में उपस्थित थे। हमीर सिंह जसोल ने प्रदर्षन मैच की पहली गेंद फेंककर खेल शुरु करवाया व मैच समाप्ति पर विजेता टीम के खिलाड़ियों को महाराजा गजसिंह जी के साथ कप व ट्रॉफियां प्रदान की। मेहरानगढ़ ने आज भी मैदान में उपस्थित जनसमूह के समक्ष मार्चपास्ट किया व मैच के मध्य में अपनी सुमधुर सुर लहरियां बिखेरी।जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के मानद सचिव इन्द्रजीत सिंह नाथावत ने बताया कि दोपहर 2.00 बजे खेले गये पहले मैच में राजस्थान पोलो क्लब टीम की ओर से टीम के रंषय पुरोहित व अंगद कलान ने पहले चक्कर में एक-एक गोल, डीनो धनकड़ ने तीसरे व चौथे चक्कर में एक-एक गोल व चार हैण्डीकेप खिलाड़ी लांस वाटसन ने तीसरे चक्कर में एक व चौथे चक्कर में दो गोल किए। मुकाबले में ऑप्टिमस अचीवर्स ने भी चार चक्कर की समाप्ति तक आठ गोल किए। टीम के छह हैण्डीकेप के खिलाड़ी अलेजो आर्मब्रू ने पहले चक्कर में दो गोल, दूसरे चक्कर तीन गोल, तीसरे चक्कर में एक गोल व निर्णय के लिए खेले गये अतिरिक्त चक्कर में गोल्डन गोल कर टीम की जीत सुनिष्चित की। साथी खिलाड़ी आर्यमन सिंह ने भी चौथे चक्कर में एक गोल किया।
उन्होंने बताया कि दोपहर 3.00 बजे खेले गये दूसरे मैच में क्राईसिल/सुहाना टीम की ओर से खेलते हुए टीम के छह हैण्डीकेप के खिलाड़ी मतियास व्याल ने पहले व चौथे चक्कर में तीन-तीन गोल व दूसरे चक्कर में एक गोल किया। टीम के साथी खिलाड़ी पूर्व खेल मंत्री राजस्थान सरकार अषोक चांदना ने तीसरे चक्कर में दो गोल किए। मुकाबले में नेवी पोलो सेन्ट्रल एकेडमी टीम के चार हैण्डीकेप खिलाड़ी मैच के हीरो रहे डेनियल ओटामेंडी ने पहले, दूसरे व तीसरे चक्कर में एक-एक गोल व चौथे चक्कर में लगातार तीन गोल कर टीम को मैच जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। सैय्यद हूर अली ने भी बेहतरीन प्रदर्षन करते हुए पहले चक्कर में दो व दूसरे व तीसरे चक्कर में एक-एक गोल किया। दोनों ही मैचों के अम्पायर अर्जेन्टीना के निकोलस स्कोर्टीचीनी व उदय कलान थे, पहले मैच के रैफरी समीर सुहाग व दूसरे मैच के रैफरी सलीम आजमी रहे। मैच की कॉमेन्ट्री राजवी शैलेन्द्र सिंह, अविजीत सिंह रोहिट व अंकुर मिश्रा ने की।
टूर्नामेंट में आज भी खेले जाएंगे दो मैच-
गुरुवार 08 जनवरी को राजपूताना एण्ड सेन्ट्रल इण्डिया कप (8 गोल) टूर्नामेंट के तीसरे दिन दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 2.00 बजे जोधपुर व राजस्थान पोलो क्लब के बीच व दूसरा मैच 61 कैवलरी बीजेडएस स्कूल व क्राईसिल/सुहाना टीमों के बीच दोपहर 3.00 बजे खेला जायेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!