श्रीमाली ब्राह्मण समाज की भव्य पैदल यात्रा, हलवद से भीनमाल पहुंचे श्रद्धालु
|
😊 Please Share This News 😊
|

हलवद( प्रियंक दवे ) श्रीमाली ब्राह्मण समाज के दवे, मनावत एवं कपिंजल गोत्र परिवार द्वारा कुलदेवी सुरभि बगस्थली माताजी के दर्शनार्थ एक भव्य पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। यह पैदल यात्रा हलवद से प्रारंभ होकर धार्मिक जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच भीनमाल स्थित सुरभि बगस्थली माताजी मंदिर पहुंची।यात्रा के दौरान श्रद्धालु पुरुष, महिलाएं एवं युवा, युवती बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरे मार्ग में माताजी के जयकारे, भजन-कीर्तन, नाचते – गाते और धार्मिक नारों से वातावरण पूर्णतः भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने अनुशासन और श्रद्धा के साथ पैदल यात्रा पूर्ण की।भीनमाल पहुंचने पर कुलदेवी माताजी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं दर्शन किए गए। समाजजनों ने परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में यात्रा का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। दवे मनावत परिवार के पुरुष, बच्चे, महिलाओं ने भजन – कीर्तन ओर उत्साह के साथ गरबा खेले।इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि इस प्रकार की धार्मिक यात्राएं समाज में एकता, संस्कार और परंपराओं को मजबूत करती हैं तथा नई पीढ़ी को
अपनी संस्कृति से जोड़ने का कार्य करती हैं।
इस दौरान नयन दवे, राजू दवे, सुनील दवे, केवल दवे, कीर्ति दवे, पुजारी रमेश दवे,
अंकित शुक्ला, भाका भाई प्रजापति ओर मनीष दलवाडी सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
