विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम राजयोग सेंटर भीनमाल में आयोजित
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल-विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम
राजयोग सेंटर भीनमाल में युवा दिवस पर आयोजित किया गया। जिसमें मंच पर भीनमाल डिप्टी पुलिस ऑफिसर शंकरलाल जी, विकास परिषद के अध्यक्ष ओमप्रकाश खेतावत, राष्ट्र स्तरीय मंच उद्घोषक मीठालाल जांगिड, नागरिक कल्याण मंच अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार माणिकमल भंडारी, आयुर्वेद डॉक्टर भरत जी सुथार, संस्कृति जागरण मंच के नटवर जीनगर, यूथ फॉर नेशन अध्यक्ष किशोर सांखला, बी के गीता दीदी, बी के लक्ष्मण भाई एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बी के गीता दीदी ने हेल्दी यूथ लाइफ स्टाइल पर प्रकाश डाला एवं संजय ने बताया की शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य का संतुलन ही संपूर्ण स्वास्थ्य है। राजयोग से मनोरोग के साथ-साथ समग्र व्यक्तित्व विकास होता है। तकरीबन 150 से ज्यादा युवाओं ने भाग लेकर ईश्वरीय ज्ञान और प्रसाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में अतिथियों के सम्मान में दुपट्टा, सर्टिफिकेट और बैग इत्यादि भेंट दिये गये।साथ ही डॉ भारत सुथार ने योग प्राणायाम अपनाने की सलाह दी,
ओमप्रकाश खेतावत ने विवेकानंद जी की जीवनी पर प्रकाश डाला।
एवं अलग-अलग क्षेत्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन
करने पर 45 युवाओं को सम्मानित किया गया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
