विभिन्न धार्मिक आयोजन के साथ मनाया काठमांडू जैन मन्दिर में भगवान आदिनाथ का निर्वाण महोत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न
|
😊 Please Share This News 😊
|

काठमांडू– नेपाल की पुण्य धरा श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कमल पोखरी, काठमांडू में आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक विभिन्न धार्मिक आयोजन बड़े ही भक्ति भाव के साथ भव्य रुप से मनाया गया।कार्यक्रम मे श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर कमेटी व सामुहिक जिनेन्द्र आराधना संस्था नेपाल शाखा के अध्यक्ष सुभाष जैन सेठी ने बताया कि प्रात: काल श्री जी के अभिषेक, शांतिधारा, नित्य पूजन पाठ बड़े ही भक्ति भाव के साथ सम्पन्न किए गए । इसके बाद में श्रावक श्राविकाओं द्वारा सामूहिक रूप से जोरदार भगवान के जयकारों के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। अध्यक्ष सेठी ने बताया कि पूरे नेपाल देश में यह एक ही जैन मन्दिर है जिसमें मूलनायक प्रतिमा भी भगवान आदिनाथ की है जिनका आज निर्वाण महोत्सव भी है। इस पावन अवसर पर संध्या काल में रिद्धि सिद्धि मंत्रो द्वारा 48 दीपकों से भक्तामर की महाअर्चना की गई।
तत्पश्चात संगीतमय महाआरती, नमोकार महामंत्र के पाठ, भक्तिमय भजन एवं उसके बाद में धार्मिक हाऊजी आयोजन किया गया।
हाऊजी के विजेताओं को पुरस्कार श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर कमेटी के द्वारा दिए गएपूरे मन्दिर प्रागण क्षेत्र को विशेष डेकोरेशन रोशनी से प्रकाश मय किया गया।
अध्यक्ष सेठी के अनुसार कार्यक्रम में सरिता लूणावत , राजेश काला , प्रियंका (मीतू) जैन एवं शिल्पी जैन लाडनूं द्वारा शानदार भजनों की प्रस्तुति दी गई पूरा मन्दिर प्रागण भगवान आदिनाथ के जयकारों से गुजायमान रहा, व सभी कार्यकर्म संगीत के माध्यम से पूरे भक्ति भाव से उत्साह व उमंग के साथ संपन्न किए गए।इस भव्य कार्यक्रम में जैन मन्दिर कमेटी के पदाधिकारी कोषाध्यक्ष राजेश काला, सचिव संजय गुड्डू जैन,सदस्य प्रदीप जैन,अंकित सरावगी,
संजय काला, भारत अहमदाबाद एवं लाडनूं से आए हुए तीर्थयात्री सहित उल्लेखनीय संख्या में जैन समाज की उपस्थिति रही अंत में अध्यक्ष सेठी ने कार्यक्रम में आए हुए सभी श्रावक समाज एवं अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन करते हुए अच्छी उपस्थिति के लिए सभी को धन्यवाद एवं आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
