निशुल्क नैत्र चिकित्सा एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर संपन्न
|
😊 Please Share This News 😊
|

265 मरीजों के नैत्र की हुई जांच, 36 मरीजों का ऑपरेशन हेतु चयन
भीनमाल-गुरुवार को श्री अणदेश्वर वाटिका सोनी समाज भवन भीमपुरा रोड़ मोदरान मे भीनमाल डीवाईएसपी शंकरलाल मसूरिया एवं बीके गीताबहन के आतिथ्य एवं संस्था के दर्जनों पदाधिकारीयों की उपस्थिति मे विशाल नैत्र जांच शिविर का आयोजन श्री अणदारामजी सेवा संस्थान मोदरान एवं श्री ब्राह्मण स्वर्णकार युवा संगठन जिला जालोर के सौजन्य से एवं ब्रह्माकुमारी राजयोग केन्द्र भीनमाल एवं ग्लोबल अस्पताल आबूरोड़ के संयुक्त तत्वावधान मे आयोजित हुआ।शिविर मे 265 मरीजों के नैत्र की जांच की गई, 152 निशुल्क नजर के चश्मे एवं 150 लोगों को दवाई वितरण की गई, ऑपरेशन हेतु 36 मरीजों का चयन हुआ, जिन्हें वाहन द्वारा ग्लोबल अस्पताल आबूरोड़ ले जाया गया, जहां निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जायेगा।युवा संगठन जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने बताया कि, संस्था द्वारा ये तीसरा शिविर था, जिसमें समाज का विशेष योगदान रहा।साथ ही मोदरान गांव मे जरुरतमंदों को 100 कम्बल वितरण भी किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत गुरुदेव श्री अणदारामजी महाराज की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई, कार्यक्रम मे डीवाईएसपी शंकरलाल ने अपने उद्बोधन मे पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि, नैत्र ऑपरेशन एवं नैत्रदान से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं हैं, अधिक से लोगों को लाभ लेने की बात कही।ब्रह्माकुमारी गीताबहन ने बताया कि, राजयोग केन्द्र भीनमाल का ये 135 वां शिविर था, अभी तक ऐसे शिविरों के माध्यम से हजारों लोगों के मोतियाबिंद ऑपरेशन करवाये हैं।
कार्यक्रम मे मोहनलाल थूर, नरेशकुमार देता, महेन्द्र भीनमाल, घेवरचंद धुम्बड़िया, भूरचन्द नोरा, जेठमल तिलोड़ा, राजमल पांथेड़ी, मुकेशकुमार पांचला, धनराज मोदरान,
चम्पालाल धुम्बड़िया, मुलचंद भीनमाल, पुखराज चांदूर, शान्तिलाल जोडवाड़ा, दिनेश, विक्रम, भरत, नरसाराम
सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं
की उपस्थिति रही।सभी के लिए भोजनप्रसादी की
व्यवस्था जेठमल तिलोड़ा द्वारा की गई।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
