नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

😊 Please Share This News 😊

जालोर 30 जनवरी। देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि व शहीद दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ज़िला कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जिला पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह इंदोलिया व अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेश मेवाड़ा सहित अतिथियों ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने रामधुन ‘रघुपति राघव राजा राम‘ एवं वैष्णव जन भजनों तथा नन्हीं बालिका हार्दिका ने ‘मिट्टी के बेटे’ देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक अम्बिका प्रसाद तिवारी ने किया।इस अवसर पर जालोर उपखण्ड अधिकारी मनोज चौधरी, जालोर तहसीलदार रणवीर सिंह, जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक) भंवरलाल परमार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक भगवानराम चौधरी, एसीबीईओ जबरसिंह देवड़ा, प्रधानाचार्य मनीष दवे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कार्मिक, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!