नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पर्यटन मंत्रालय ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पर्यटन के लिए एक राष्ट्रीय रणनीति और रोडमैप तैयार किया- श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

पर्यटन मंत्रालय ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पर्यटन के लिए एक राष्ट्रीय रणनीति और रोडमैप तैयार किया- श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत

😊 Please Share This News 😊

नई दिल्ली-लोकसभा में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने एक लिखित उत्तर में जानकारी दी की चिकित्सा पर्यटन सहित पर्यटन स्थलों एवं उत्पादों का संवर्धन एवं विकास संबंधित राज्य सरकार/केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन द्वारा किया जाता है।पर्यटन मंत्रालय विभिन्न पहलों के माध्यम से भारत को समग्र रूप से बढ़ावा देता है। चल रही गतिविधियों के अंतर्गत, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पर्यटन को बढ़ावा देना भी शामिल है।भारत में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पर्यटन के विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, पर्यटन मंत्रालय ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पर्यटन के लिए एक राष्ट्रीय रणनीति और रोडमैप तैयार किया है और इसे संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों और उद्योग हितधारकों के बीच वितरित किया है। पर्यटन मंत्रालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर इस पोर्टल का लिंक उपलब्ध कराया है।भारत सरकार ने विदेशी नागरिकों को चिकित्सा उपचार के लिए भारत आने की सुविधा प्रदान करने के लिए ई-चिकित्सा वीज़ा/ई-चिकित्सा सहायक वीज़ा सुविधा का विस्तार किया है।वाणिज्य मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले सेवा निर्यात संवर्धन परिषद (एसईपीसी) ने एक व्यापक वेबसाइट विकसित की है,                                                     http://www.indiahealthcaretourism.com  यह वेबसाइट मान्यता प्राप्त अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों, वीजा, स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं आदि के बारे में जानकारी प्रदान करती है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!