नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

😊 Please Share This News 😊

जालौर ।बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत जिला टास्क फोर्स की बैठक बुधवार को जिला कलक्टर निशान्त जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक में जिला कलक्टर ने निरोगी लाडली कार्यक्रम के तहत नियमित रूप से जिले भर में कार्यशालाओं का आयोजन करवाकर बालिकाओं में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन एवं गुड टच बेड टच के संबंध में जागरूक कर इसमें सामाजिक संस्थाओं एवं भामाशाहों द्वारा भी सहयोग लिए जाने की बात कही।

बैठक में बालिका भ्रूण हत्या पर प्रभावी अंकुश के लिए पीसीपीएनडीटी एक्ट के संबंध में आमजन में जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बेटियों के जन्मदिवस पर बधाई संदेश भिजवाने एवं बेटी जन्मोत्सव के कार्यक्रम आयोजित करवाने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने बैठक में जिले में 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली मेधावी बालिकाओं के नाम लिखने के लिए माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में वरीयता बोर्ड स्थापित करने को लेकर निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय वासु, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुकृति उज्जैनिया, उप निदेशक आईसीडीएस अशोक विश्नोई, महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक भागीरथ चौधरी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!