नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रेल मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

रेल मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

😊 Please Share This News 😊

नई दिल्ली-रेल मंत्रालय ने नई दिल्ली स्थित रेल भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इस अवसर पर महिला कर्मियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्‍मानित किया गया, साथ ही  लैंगिक समानता का आह्वान दोहराया गया। आयोजन में लगभग 350 महिला कर्मियों ने भाग लिया।रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सतीश कुमार ने मुख्य अतिथि के तौर पर समारोह की अध्यक्षता की। रेलवे बोर्ड की वित्त सदस्य सुश्री मंजुषा जैन ने कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। समारोह में विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें लघु नाट्य प्रस्‍तुति, स्वास्थ्य चर्चा, योग प्रदर्शन, नृत्य और गीत प्रस्तुति, प्रश्नोत्तरी और मनोरंजक खेल आदि शामिल रहे।विभिन्न क्षेत्रों में महिला कर्मियों और अधिकारियों की उत्कृष्टता को सम्‍मानित करते हुए निबंध लेखन और मिट्टी के पात्र सजाने की प्रतियोगिताओं के विजेताओं तथा सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी और सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक कलाकारों को योग्यता प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। ये प्रतियोगिताएं 26 फरवरी, 2026 को आयोजित की गई थी। पुरस्कार विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं:

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001LRVQ.jpg

निबंध प्रतियोगिता विजेता

• प्रथम पुरस्कार: सुश्री एलिस आर. टिर्की, निदेशक

• द्वितीय पुरस्कार: सुश्री सुनीता स्वामी, सहायक अनुभाग अधिकारी

• तृतीय पुरस्कार: सुश्री रश्मी सैनी, स्टेनोग्राफर

मिट्टी के पात्र साज-सज्‍जा प्रतियोगिता की विजेता

• प्रथम पुरस्कार: सुश्री खुशबू वार्ष्णेय, निजी सहायक

• द्वितीय पुरस्कार: सुश्री नीतू वर्मा, निजी सहायक

• तृतीय पुरस्कार: सुश्री हर्षिता सिंह, निजी सहायक

सर्वश्रेष्ठ महिला खेल पुरस्कार विजेता

• प्रथम पुरस्कार: सुश्री बिधिशा भट्टाचार्जी, सांख्यिकी निरीक्षक

• द्वितीय पुरस्कार: सुश्री दीपा अरोड़ा, निजी सचिव

• तृतीय पुरस्कार: सुश्री चंचल रानी, ​​जूनियर सचिवालय सहायक

सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक कलाकार पुरस्कार विजेता

• प्रथम पुरस्कार: सुश्री शिवंगी तोमर, स्टेनोग्राफर

• द्वितीय पुरस्कार: सुश्री जे. निरुपमा, प्रधान स्टाफ अधिकारी

सुश्री जी. विजया लक्ष्मी, प्रधान निजी सचिव

सुश्री निधि चौहान, निजी सहायक

• तृतीय पुरस्कार: सुश्री नेहा मान, अनुभाग अधिकारी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह के उपलक्ष्य में, उत्तरी रेलवे केंद्रीय अस्पताल के सहयोग से 9 मार्च 2026 को रेलवे बोर्ड कार्यालय की महिला कर्मियों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कुल 116 महिला कर्मचारियों ने स्वास्थ्य जांच करवाई।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!