मोदरान में अणदारामजी महाराज मंदिर का अष्टम् वार्षिक पाटोत्सव आयोजित
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल/मोदरान-श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज के आराध्य संत शिरोमणी पूज्य गुरुदेव श्री 1008 अणदारामजी महाराज मंदिर, मोदरान में अष्टम् वार्षिक पाटोत्सव श्रद्धा व उत्साह के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर गुरु मंदिर में श्रद्धा व्यक्त की।सुबह नवीन ध्वजारोहण का कार्यक्रम हुआ। अमरध्वजा के लाभार्थी सोनी प्रागाजी ओखाजी राठौड़ परिवार, मेगलवा द्वारा गुरु मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई गई। इसके बाद दोपहर में भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसका सौजन्य सोनी सरेमल प्रागाजी परिवार मेगलवा की ओर से रहा। भोजन प्रसादी के बाद अणदारामजी सेवा संस्थान की साधारण बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें संस्था द्वारा अब तक किए गए कार्यों एवं आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। इस दौरान आगामी भोजन प्रसादी का चढ़ावा सोनी मिश्रीमल प्रागाजी परिवार, मेगलवा की ओर से लिया गया बैठक में संस्था अध्यक्ष प्रकाश सोनी सांचौर, ब्राह्मण युवा स्वर्णकार संगठन जिलाध्यक्ष रमेश सोनी पुनासा,बाबूलाल मेंगलवा,
घेवरचंद धुम्बदियां,राजेश बागोड़ा,प्रवीण सोनी,भंवरलाल दासपा, प्रदीप सांचौर, हंसराज,दिलीप दामन, पारसमल,सुरेश सांचौर,महेंद्र मेंगलवा,रतनलाल मेंगलवा राजेश पांथेड़ी,मोहनलाल थूर, हड़मतलाल, रामलाल मुड़तरा, नरपत धूमबडिया,अशोक आलासन,गोपाल जुंजाणी, नरपत,शांतिलाल जीवाणा, समूजी तिलोड़ा, जेठाराम,
अमीचंद, शांतिलाल,दिनेश सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
