इमिटेशन ज्वेलरी चेरीटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में निःशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर आयोजित
|
😊 Please Share This News 😊
|

दो दिवसीय शिविर में लगभग 1000 मरीज हुए लाभान्वित मुम्बई -मुंबई के भुलेश्वर के द इमिटेशन ज्वेलरी मैन्युफैक्चरिंग एंड डिलर्स एसोसिएशन एंव इमिटेशन ज्वेलरी चेरीटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान मे अपने व्यापारीयों और दुकान मे काम करने वाले सभी सदस्यों के लिए निःशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर एसोसिएशन के संतोष हांल में 19 और 20 मार्च को आयोजित किया गया। दो दिवसीय शिविर का शुभारंभ पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर के किया गया। शिविर का संचालन लैंस लाईट के किर्ति भाई कि देखरेख आयोजित किया गया। शिविर में सर्वप्रथम मरीजों कि आंखो को मशीन द्वारा जांचा जाता है, उसके बाद उनकी आंखों के नम्बर के लिए परिक्षण किया जाता है। जिन मरीजों के चश्में की जरुरत हो उनको चश्में नि:शुल्क दिया जाता है। जिन मरीजों को ऑपरेशन की जरूरत हो उसका आपरेशन ट्रस्ट द्वारा नि: शुल्क कराया जायेगा। एसोसिएशन के चैयरमेन अतुल धनेशा, अध्यक्ष अमर रहेजा, उपाध्यक्ष निलेश झवेरी, जयेश मेहता ट्रस्ट के चैयरमेन राम भाई खत्री, सचिव हेमंत पंड्या तथा पुरी टीम ने
मिलकर अर्जुन के लक्ष्य की तरह काम करके लगभग 1000 के आस पास मरीजों ने इस शिविर का लाभ उठाया है। शिविर कि सफलता में सबकी मेहनत रंग लाई। एसोसिएशन और ट्रस्ट मिलकर अपने व्यापारीयों और काम करने वालो के लिए समय समय पर
उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए विभिन्न प्रकार के शिविर का आयोजन करते रहते हैं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
