नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के अवसर पर भक्ति संगीत संध्या का आयोजन – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के अवसर पर भक्ति संगीत संध्या का आयोजन

😊 Please Share This News 😊

मुंबई- भगवान महावीर के जन्मकल्याणक के पावन अवसर पर लोढ़ा फाउंडेशन द्वारा शारदा मंदिर हाई स्कूल, गामदेवी, मुंबई में भक्ति संगीत संध्या एवं स्वस्तिक प्रतियोगिता का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्रद्धा, संस्कृति और सामूहिक सहभागिता का अद्भुत संगम बना।इस आयोजन का नेतृत्व डॉ. मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा (अध्यक्ष – लोढ़ा फाउंडेशन, अंतर्राष्ट्रीय हिंदी जैन साहित्य संगम, जीवो दक्षिण मुंबई, महावीर स्वामी जैन देरासर मंडल; उपाध्यक्ष – महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी; ‘परमवीर चक्र अवार्ड डायरी’ की लेखिका एवं प्रख्यात समाजसेविका) एवं हुलाशीबेन राजुजी वाणीगोता द्वारा किया गया। उनके मार्गदर्शन में भक्ति गीत, नृत्य एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ स्वस्तिक प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ।
इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि पद्मश्री सोमा घोष ने अपनी मधुर स्वर लहरियों में नवकार मंत्र का गायन कर समस्त उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके भावपूर्ण प्रस्तुतीकरण ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति रस से सराबोर कर दिया। भक्ति संगीत संध्या की शुरुआत “वीर झूले त्रिशला झुलावे… धीरे-धीरे मीठा-मीठा गीत सुनावे…” जैसे मधुर भजनों से हुई, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। प्रसिद्ध संगीतकार आशीष जैन ने अपने सुरों से भक्ति रस की अविरल धारा प्रवाहित की। स्वस्तिक प्रतियोगिता में विभिन्न महिला मंडलों ने अत्यंत उत्साह और समर्पण के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों ने 2 फीट आकार के स्वस्तिक का सुंदर एवं सृजनात्मक निर्माण कर अपनी कला और श्रद्धा का परिचय दिया। इस अवसर पर गणीवय श्री जिन रत्न विजय जी महाराज साहब के शिष्य गुरुदेव ने भगवान महावीर के जन्मकल्याणक के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को उनके सिद्धांतों पर चलने का संदेश दिया।उल्लेखनीय है कि डॉ. मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा एवं हुलाशीबेन वाणीगोता द्वारा पिछले 17 वर्षों से निरंतर इस भक्ति संध्या का आयोजन किया जा रहा है, जो समाज में संस्कृति, एकता और आध्यात्मिकता को सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में लगभग 28 महिला मंडलों की सहभागिता रही तथा 300 से अधिक महिलाओं की गरिमामय उपस्थिति ने आयोजन को विशेष रूप से सफल और प्रेरणादायक बना दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!