नेपाल में नई सरकार के गठन पर श्री बालेन शाह को प्रधानमंत्री बनने पर इण्डो-नेपाल समरसता ऑर्गेनाइजेशन ने दी शुभकामनाएँ
|
😊 Please Share This News 😊
|

जयपुर-सामाजिक समरसता, शांति एवं सद्भावना की कार्य-योजना को संचालित करने वाले संगठन “इण्डो-नेपाल समरसता ऑर्गेनाइजेशन” द्वारा नेपाल में नई सरकार के गठन पर श्री बालेन शाह के प्रधानमंत्री बनने पर हर्ष व्यक्त किया गया। इस अवसर पर संगठन के सभी सदस्यों में प्रसन्नता की लहर देखी गई।संगठन के संयोजक डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट ईस्ट-वेस्ट लॉ फर्म काठमाण्डौ नेपाल ने बताया कि नेपाल की जनता द्वारा इस बार पूर्ण बहुमत देकर नई सरकार का गठन किया गया है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था की सशक्त अभिव्यक्ति है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री बालेन शाह के नेतृत्व में नेपाल-भारत के सांस्कृतिक संबंध और अधिक सुदृढ़ होंगे तथा दोनों देशों के बीच सहयोग एवं समरसता को नई दिशा मिलेगी।नेपाल में संगठन के बोर्ड सलाहकार सदस्य श्री सुभाष जैन ने बताया कि इण्डो-नेपाल समरसता ऑर्गेनाइजेशन के नेपाल राष्ट्र में कार्यरत सभी प्रेरक सदस्यों द्वारा नई सरकार का स्वागत किया गया है।संगठन की ओर से श्री बालेन शाह सहित मंत्रिमंडल के सभी सम्मानित सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की गई।विश्व रत्न स्वर्गीय श्री महावीर प्रसाद टोरड़ी द्वारा स्थापित यह मंच भारत और नेपाल के मध्य संबंधों को सुदृढ़ करने हेतु एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य कर रहा है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
