नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सायला में पार्श्व उत्सव 2026 का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

सायला में पार्श्व उत्सव 2026 का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

😊 Please Share This News 😊

सायला I प्रियंक दवे I उपखंड मुख्यालय स्थित पार्श्व अजीत विद्या पीठ में पार्श्व उत्सव 2026 का आयोजन हर्षोल्लास और भव्यता के साथ किया गया। समारोह में विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जोगेंद्रसिंह सिलोर (भाजपा प्रदेश प्रवक्ता) रहे, जबकि अध्यक्षता सुरेश राजपुरोहित (भाजपा जिला प्रवक्ता एवं पूर्व सरपंच) ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष नेनमल लखारा एवं पत्रकार संघ ब्लॉक अध्यक्ष सुखदेवसिंह राजपुरोहित उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें देशभक्ति, लोक संस्कृति और सामाजिक संदेशों की झलक देखने को मिली।इस अवसर पर मुख्य अतिथि जोगेंद्रसिंह सिलोर ने अपने उद्बोधन में कहा कि “ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षा के साथ संस्कार और संस्कृति का समन्वय ही बच्चों को बेहतर नागरिक बनाता है।”वहीं अध्यक्षता कर रहे सुरेश राजपुरोहित ने कहा कि “ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को नई दिशा देते हैं और प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं।”कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के डायरेक्टर प्रवीण जैन एवं प्रधानाध्यापक नम्रता जैन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।इस दौरान दशरथ सिंह भाटी, बलवंतसिंह, अजयपालसिंह, दिलावरसिंह सहित अनेक ग्रामीण एवं अभिभावक मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!