नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रबंधकीय समिति, जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट, जालोर की बैठक सम्पन्न – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

प्रबंधकीय समिति, जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट, जालोर की बैठक सम्पन्न

😊 Please Share This News 😊

जालोर 10 अप्रैल। प्रबंधकीय समिति, जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट, जालोर की बैठक जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमें सांसद लुम्बाराम चौधरी, राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, भीनमाल विधायक डॉ. समरजीत सिंह व रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी उपस्थित रहे।बैठक में विभिन्न विभागों से डीएमएफटी के तहत पूर्व में स्वीकृत कार्यों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा एवं सभी कार्यों की अद्यतन स्थिति के साथ-साथ कार्यों पर व्यय की समीक्षा की गई। सांसद लुम्बाराम चौधरी व मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग सहित विधायकों ने खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण करवाने सहित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मूलभूत संरचना निर्माण को लेकर चर्चा की।
बैठक में ज़िला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने जालोर डीएमएफटी में उपलब्ध फण्ड सहित वर्तमान में प्रगतिरत कार्यों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होने शिक्षा, वन, सार्वजनिक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य, समेकित बाल विकास सेवाओं, पंचायतीराज, खेल सहित विभिन्न विभागों से प्राप्त हुए प्रस्तावित कार्यों के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली साथ ही उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग करने तथा समयबद्ध कार्य पूर्ण करने करने के संबंध में निर्देश दिए।इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, उप वन संरक्षक जयदेव सिंह चारण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व डीएमएफटी के सदस्य उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!