नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम: सीए मेघा धानुका – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम: सीए मेघा धानुका

😊 Please Share This News 😊

जयपुर,14 अप्रैल- आरएनजीसीए (RNGCA) संस्था की ओर से आज ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सीए (CA) श्रीमती मेघा धानुका ने अधिनियम के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला और इसे भारतीय लोकतंत्र के लिए मील का पत्थर बता कर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।श्रीमति धानुका ने कहा कि महिलाएँ देश की लगभग आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती हैं, इसलिए राष्ट्र निर्माण और नीति निर्धारण की प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भूमिका होना अनिवार्य है। जब महिलाएँ निर्णय लेने वाले पदों पर अधिक संख्या में आसीन होंगी, तब समाज में समानता और न्याय की नींव और मजबूत होगी।श्रीमती धानुका ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हर महीने अपने मन की बात कहते हैं,लेकिन उन्होंने इस बार अपनी बहनों की बात सुनी ।राजस्थान मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश को ऐसा पहला मुख्यमंत्री मिला है जो महिलाओं की बात सुनते है,मुख्यमंत्री निवास पर उनकी समस्याओं की बात करते है और उनका निराकरण करते है।श्रीमति मेघा धानुका ने स्पष्ट किया कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का यह कदम आने वाले समय में राजनीति की दिशा और दशा दोनों बदल देगा। यह कानून भविष्य की महिला नेतृत्व को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा और एक मजबूत व समावेशी भारत के सपने को साकार करेगा। कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं और युवा युवतियों ने भी इस अधिनियम को अपने हितों के लिए सर्वोपरि बताया।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!