नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बाबा साहेब के सिद्धांतों और आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र विकास में योगदान दें युवा- मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

बाबा साहेब के सिद्धांतों और आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र विकास में योगदान दें युवा- मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा

😊 Please Share This News 😊
जयपुर– मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार पिछड़े, वंचित एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास का उजियारा पहुंचाने एवं जीवन स्तर सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है। डबल इंजन सरकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सामाजिक न्याय के आदर्शों पर चलते हुए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मंत्र पर काम कर रही है। हमारी सरकार बाबा साहेब के सपनों को पूरा करते हुए समाज के सभी वर्गों को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से सशक्त एवं सक्षम करने का कार्य कर रही है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि बाबा साहेब के सिद्धांतों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र विकास में योगदान दें।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने दी सौगातें—
मुख्यमंत्री ने पेंशन एवं पालनहार योजना के लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से 1 हजार 363 करोड़ रुपये का राशि हस्तांतरित की। उन्होंने 10 छात्रावास भवनों का लोकार्पण, 17 भवनों का शिलान्यास करने के साथ ही जामडोली स्थित स्वयंसिद्धा परिसर में लाइब्रेरी का वर्चुअल उद्घाटन किया। साथ ही, एआई आधारित ‘हैल्प डेस्क समाधान साथी‘ का शुभारंभ भी किया।
उन्होंने विशेष योग्यजनों को सहायक उपकरण एवं कन्यादान योजना के लाभार्थियों को राशि का वितरण किया। समारोह में मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने नगरीय क्षेत्रों में 200 अंबेडकर  ई-लाइब्रेरी स्थापित करने एवं अंबेडकर पीठ, मूंडला, जयपुर में अंबेडकर आवासीय कोचिंग केन्द्र की स्थापना की घोषणा भी की।श्री शर्मा ने मंगलवार को जयपुर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब की शिक्षा और दृष्टिकोण हमारी डबल इंजन सरकार की कार्यप्रणाली की बुनियाद है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना एवं आयुष्मान भारत जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ हमारे पिछड़े और वंचित वर्गों को मिल रहा है।
पिछड़े एवं वंचित वर्ग का हो रहा सर्वांगीण विकास—
श्री शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार में अनुसूचित जाति और जनजाति अत्याचार के प्रकरणों में 28 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है। वहीं, शिक्षा के लिए अनुसूचित जाति उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत 292 करोड़ रुपये व्यय कर 3 लाख 75 हजार विद्यार्थियों को सहायता प्रदान की गई है। अनुसूचित जनजाति उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 534 करोड़ खर्च कर 3 लाख 21 हजार विद्यार्थियों को लाभान्वित किया गया है। इसी प्रकार अति पिछड़ा वर्ग उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 1 लाख 62 हजार विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित-आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना में ढाई हजार से अधिक लाभार्थियों को ऋण वितरित कर लाभान्वित किया गया है।
अंत्योदय की भावना के साथ योजनाओं का क्रियान्वयन बना मिसाल—
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की संवेदनशील सरकार ने अंत्योदय की भावना के साथ सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के क्रियान्वयन में मिसाल कायम की है। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में हमारा राज्य देश भर में अग्रणी हैं। पीएम-जनमन योजना के तहत बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने में हम पूरे देश में अव्वल हैं। हमने सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि को बढ़ाकर 1 हजार 450 रुपये कर दिया है। हमारी सरकार में पारदर्शिता के कारण सभी भर्ती परीक्षाएं समय से आयोजित हो रही हैं और इससे बड़ी संख्या में आरक्षित वर्ग के युवाओं को लाभ भी मिल रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार वंचित, पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विजन को साकार कर रही है। सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाएं आज पिछड़े वर्ग के उत्थान और सर्वांगीण विकास का आधार बन रही है।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन यात्रा पर आधारित दुर्लभ चित्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही, विशेष योग्यजनों को सहायक उपकरणों का भी वितरण किया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्यमंत्री श्री जोगाराम पटेल, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री झाबर सिंह खर्रा, ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री हीरालाल नागर, वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा, मुख्य सचेतक श्री जोगेश्वर गर्ग, सांसद श्रीमती मंजू शर्मा, विधायक श्री गोपाल शर्मा, श्री बालमुकुन्दाचार्य, डॉ. कैलाश वर्मा, श्री महेन्द्रपाल मीना, श्री रामसहाय वर्मा, मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!