नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चारधाम यात्रा-2026 को लेकर उत्तरकाशी पुलिस की तैयारियां हुईं पूर्ण, सरल व सुरक्षित यात्रा के पुख्ता इंतजाम – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

चारधाम यात्रा-2026 को लेकर उत्तरकाशी पुलिस की तैयारियां हुईं पूर्ण, सरल व सुरक्षित यात्रा के पुख्ता इंतजाम

😊 Please Share This News 😊

उत्तरकाशी– 19 अप्रैल 2026 को श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं। चारधाम यात्रा-2026 प्रारम्भ होने में महज 2-3 दिन का समय शेष है। सुरक्षित, सुगम एवं सरल यात्रा को लेकर उत्तरकाशी पुलिस द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यात्रा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को ब्रीफ करने के उपरांत उन्हें उनके ड्यूटी स्थलों पर रवाना कर दिया गया है।यात्रा व सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा बताया गया कि चारधाम यात्रा-2026 के सुरक्षित, सफल एवं निर्वाध संचालन हेतु ‘सुरक्षा, सुविधा एवं सम्मान’ को थीम रखा गया है। इसी थीम के अनुरूप उत्तरकाशी पुलिस का प्रत्येक जवान तीर्थयात्रियों की सेवा तथा सुरक्षा हेतु तत्पर है।
उत्तरकाशी में श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम यात्रा को 2 सुपरजोन, 12 जोन एवं 30 सेक्टरों में विभाजित कर सुपरजोनल, जोनल एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। यात्रा मार्गों पर 6 थाने, 9 रिपोर्टिंग पुलिस चौकियां, 1 वॉच एंड वार्ड तथा 13 सीजनल चौकियां स्थापित की गई हैं, जिन पर प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। 12 टूरिस्ट पुलिस केंद्र तथा 2 बायोमैट्रिक केंद्र (हीना व दोबाटा) स्थापित किए गए हैं।यात्रा ड्यूटि हेतु अन्य जनपदों से प्राप्त होने वाले पुलिस बल के लिए 11 फैब्रिकेटेड बैरक तथा 18 भोजनालयों का संचालन किया जाएगा।सुरक्षा के दृष्टिगत दोनों धाम पर QRT टीम नियुक्त की गई हैं। यात्रा के दौरान यातायात के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन के लिए यात्रा मार्गों पर मोटरसाइकिल द्वारा पेट्रोलिंग की जाएगी। इस हेतु कुल 38 मोटरसाइकिल (गंगा वैली-23, यमुना वैली-15), 2 इंटरसेप्टर, 4 हाईवे पेट्रोल यूनिट, 2 क्रेन, 31 एल्कोमीटर, 34 चेतावनी बोर्ड तथा 146 बैरियर लगाए गए हैं।

संदिग्ध व्यक्तियों की जांच हेतु दोनों धाम में क्रमशः 6 DFMD एवं 60 HHMD स्थापित किए गए हैं।

चारधाम यात्रा के दौरान धामों एवं सम्पूर्ण यात्रा मार्ग पर 2 अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों सहित 5 राजपत्रित अधिकारी, 15 निरीक्षक, 135 उपनिरीक्षक/अपर उपनिरीक्षक, 1100 से अधिक पुलिस, होमगार्ड, पीआरडी जवानों के साथ 1 कम्पनी पीएसी, 2 टीम ATS, 2 टीम BDS, 6 टीम SDRF, 9 फायर टीम तथा 4 सीपीयू हॉक टीम नियुक्त की गई हैं।तीर्थयात्रियों की सुविधा हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा एक दिग्दर्शिका प्रकाशित की गई है, जिसमें यात्रा से संबंधित जनपद स्तर के समस्त अधिकारियों के दूरभाष नंबर सम्मिलित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु एक क्यूआर कोड जारी किया गया है, जिसमें जनपद में स्थित अस्पताल, पेट्रोल पंप, एटीएम एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध हैं। श्री गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में 1-1 खोया-पाया केंद्र स्थापित किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु हेल्पलाइन नंबर 7455939993 जारी किया गया है, जो 24×7 संचालित रहेगा।दोनों धाम के यात्रा मार्ग पर 13 बॉटलनेक प्वाइंट, 26 लैंडस्लाइड जोन, 36 दुर्घटना संभावित स्थल, 4 ब्लैक स्पॉट तथा 18 हॉल्टिंग प्वाइंट चिन्हित किए गए हैं। ऐसे संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ 8 आपदा टीम, 6 एसडीआरएफ टीम, 9 फायर टीम (फायर टेंडर सहित), 120 सीसीटीवी (पुलिस), 70 सीसीटीवी (प्रशासन) तथा 3 ड्रोन तैनात किए गए हैं, साथ ही 150 सेफ्टी हेलमेट, रेनकोट एवं जंगल बूट का वितरण किया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!