जिला कलक्टर ने भीनमाल तहसील कार्यालय एवं उप कारागृह का किया औचक निरीक्षण
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल-जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने गुरूवार शाम को भीनमाल तहसील कार्यालय व उप कारागृह कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची।निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने तहसील कार्यालय के विभिन्न अनुभागों का अवलोकन कर रिकॉर्ड की जांच कर व्यवस्थाओं देखा तथा अनुभाग संबंधित विभिन्न कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की।उन्होंने रिकॉर्ड की जांच कर व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा फाईलों का समयबद्ध रूप से निस्तारण करने के साथ ही रिकॉर्ड के व्यवस्थित रूप से संधारण करने और डाटा अपडेट करने के निर्देश दिए।
उप कारागृह में व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण-
जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने गुरूवार शाम को भीनमाल उप कारागृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होनें कारागृह में सुरक्षा एवं साफ-सफाई को लेकर निर्देशित किया। इस दौरान पुलिस दल द्वारा जिला कलक्टर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इस अवसर पर भीनमाल अतिरिक्त जिला कलक्टर पूजा सक्सेना, भीनमाल उपखण्ड अधिकारी मोहित कासनिया सहित अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
