जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गवांडे ने जनगणना के लिए सहयोग की अपील की
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर, 29 अप्रैल। जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गवांडे ने भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले में जनगणना के लिए 1 मई से 15 मई, 2026 तक स्व-गणना पोर्टल पर जाकर अपनी और परिवार की सटीक जानकारी दर्ज करने की अपील की है। उन्होनें कहा कि स्व-गणना हेतु जिलेवासी अपने परिवार का विवरण ऑनलाईन पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से स्वयं इन्द्राज कर सकते है। जिसके पश्चात आपको एक SE ID प्राप्त होगी जिसे आपके घर पर आने वाले जनगणना प्रगणक को उपलब्ध करवाना है।उन्होंने कहा कि 16 मई से 14 जून 2026 तक गणनाकर्मी प्रदेश के लोगों के पास घर-घर पहुंचेंगे। मोबाइल ऐप से आवासों की सूची, सुविधाओं, संपत्तियों और अन्य आवश्यक आंकडे एकत्रित होंगे।
उन्होनें कहा कि जनगणना सुशासन, विकासात्मक नियोजन तथा लोकनीति निर्माण का मूल आधार है तथा इसके निष्कर्षों का प्रभाव संसाधनों के न्यायोचित्त आवंटन, लक्षित योजनाओं के क्रियान्वयन तथा समावेशी विकास पर दीर्घकालिक रूप से परिलक्षित होता है।
जनगणना-2027 की सफलता समस्त जिलेवासियों की सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग पर निर्भर है।
शुद्ध एवं सम्यक गणना के माध्यम से ही विकसित राजस्थान के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
