नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गोपालकृष्ण व्यास ने भाद्राजून थाने का औचक निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गोपालकृष्ण व्यास ने भाद्राजून थाने का औचक निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश।

😊 Please Share This News 😊

राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गोपालकृष्ण व्यास अपने दो दिवसीय दौरे पर जालोर पहुँचे।बुधवार को राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गोपालकृष्ण व्यास द्वारा भाद्राजून थाने का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान न्यायमूर्ति गोपालकृष्ण व्यास को पुलिस जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।न्यायमूर्ति गोपालकृष्ण व्यास ने कहा कि पुलिस थाने में अपनी समस्या लेकर आने वाले परिवादियों के साथ सहज व्यवहार किया जावें तथा संवेदनशीलता के साथ नियम सम्मत कार्यवाही की जावें।उन्होंने रिकॉर्ड रूम, हवालात, मालखाने व स्वागत कक्ष का अवलोकन कर थाने में दर्ज शांति भंग, अनुसूचित जाति-जनजाति उत्पीड़न, महिला उत्पीड़न व मानवाधिकार हनन के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुकृति उज्जैनिया, तहसीलदार हितेश त्रिवेदी, उप पुलिस अधीक्षक हिम्मतसिंह चारण, भाद्राजून थानाधिकारी प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!