पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन,गौ माता को हरा चारा व गुड़ खिलाकर मनाया
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल। शहर में रविवार को स्थानीय गोपाल कृष्ण गौशाला में कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष सी एल गहलोत के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन गौ माता को हरा चारा व गुड़ खिलाकर मनाया गया। उपखंड मुख्यालय पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवीयों द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष सी एल गहलोत एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गहलोत को जन्मदिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं भी दी। कार्यक्रम में कांग्रेस ओबीसी विभाग जिलाध्यक्ष सी एल गहलोत, लीलाराम, नरपत परमार, नारायणलाल ,बलवंत मेघवाल ,नंदू भाई ,हितेश पारीक, दिनेश कुमार ,हैदर भाई ,मंगल गहलोत सहित युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समाजसेवी सहित अनेक
कार्यकर्ता उपस्थित थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
