नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आपेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना सोमनाथ स्वाभिमान पर्व – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

आपेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना सोमनाथ स्वाभिमान पर्व

😊 Please Share This News 😊

जालोर 11 मई। जिला प्रशासन और देवस्थान विभाग के तत्वावधान में भगवान सोमनाथ मंदिर पर प्रथम विदेशी आक्रमण के 1000 वर्ष तथा मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को जालोर जिले के रामसीन स्थित आपेश्वर महादेव मंदिर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पूरी आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सोमनाथ मंदिर में आयोजित माननीय प्रधानमंत्री के मुख्य कार्यक्रम का प्रसारण किया गया।आपेश्वर महादेव मंदिर में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा शिवालय में विद्वान पंडितों के सानिध्य में विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना करने के साथ ही भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। आयोजन में अतिरिक्त जिला कलक्टर भीनमाल दौलतराम चौधरी, जसवंतपुरा उपखण्ड अधिकारी प्रीति चक, तहसीलदार नीरज कुमारी, देवस्थान विभाग के श्रीकान्त पुरोहित, आपेश्वर महादेव मंदिर मैनिजिंग ट्रस्ट के गंगासिंह, प्रशासक चन्द्रवीर सिंह, छगन घांची, गोपाल सिंह परमार,रमेश रावल, ग्राम विकास अधिकारी ओमप्रकाश, पटवारी केवाराम देवासी, व्यवस्थापक अर्जुनसिंह, नाथू सिंह, उगमसिंह इत्यादि ने शिरकत की।इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर भीनमाल दौलतराम चौधरी ने बताया कि सोमनाथ मंदिर भारतीय आस्था, संघर्ष, आत्मगौरव एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक है। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की अस्मिता एवं सांस्कृतिक चेतना का उत्सव है। उन्होंने सोमनाथ मंदिर के इतिहास, उसके पुनर्निर्माण एवं भारतीय संस्कृति में उसके गौरवपूर्ण महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, अधिकारी-कर्मचारी, सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!