नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विप्र फाउंडेशन जालोर के जिला कार्यकारिणी व ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा, शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा सायला में आयोजित – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

विप्र फाउंडेशन जालोर के जिला कार्यकारिणी व ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा, शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा सायला में आयोजित

😊 Please Share This News 😊

सायला।( प्रियंक दवे )। शहर के श्री रिद्धि सिद्धि गणपति मंदिर में मंगलवार को विप्र फाउंडेशन जोन 1सी की प्रेसवार्ता का आयोजन हुआ।प्रेस वार्ता में दूसरी बार विप्र फाउंडेशन के नियुक्त जिलाध्यक्ष नैनसिंह राजपुरोहित आलासन ने कहाकि विप्र फाउंडेशन समाज की उन्नति कर समर्थ राष्ट्र की धारणा पर कार्य कर रहा है।सभी वर्गों से सामंजस्य से देश धर्म की रक्षा का कार्य करना है। जिला संरक्षक कन्हैयालाल त्रिवेदी ओटवाला ने फाउंडेशन की नीतियों कार्यों की जानकारी देते हुए आगामी कार्य योजना की जानकारी दी।साथ ही सबके आपसी समन्वय व सहभागिता से कार्य करने की बात कही।साथ ही फाउंडेशन के उद्देश्यों से अवगत कराया।जिला महामंत्री मुकुंद दवे ने नवगठित जिला कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को सायला में आयोजित करने की बात कही।जिसकी विचार विमर्श कर शीघ्र ही तिथि घोषित की जाएगी।
प्रेस वार्ता में जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
जिसमें जिलाउपाध्यक्ष मांगीलाल राजपुरोहित सायला,ललित प्रसाद दवे जालोर,मानाराम पुरोहित जुंजाणी,रमेश शर्मा भीनमाल व नारायण भट्ट बागरा को नियुक्त किया गया।जिला महामंत्री डॉ घनश्याम व्यास भीनमाल को तथा जिलामंत्री पोकरमल दाधीच जालोर को बनाया गया।इसी प्रकार जिला मंत्री मुकुंद दवे सायला,संतोष पुरोहित जसवंतपूरा, डायालाल पुरोहित बावतरा,छगन वैष्णव जालोर, उदयशंकर सियाणा, छगनलाल बोहरा जसवंतपूरा,नरपतसिंह रेवतड़ा व बगसिंह बागरा को बनाया गया।जिला कार्यकारिणी में जिला कोषाध्यक्ष जबरसिंह चौराऊ,जिला शिक्षा प्रकोष्ठ प्रमुख रविशंकर दवे भीनमाल,जिला अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ किशोरसिंह जालोर,जिला प्रवक्ता हंसमुख नागर जालोर, जिला सेवा प्रकोष्ठ मुकेश शर्मा भीनमाल,जिला कर्मकांड प्रकोष्ठ प.दिनेश दवे सुंधापर्वत को नियुक्त किया।जबकि जिला संरक्षक मंडल में नैनमल राजपुरोहित सांथू,कन्हैयालाल त्रिवेदी ओटवाला,पवन दाधीच जालोर, उम्मेदसिंह नून,पुखराज आलासन,रमेश वैष्णव जालोर, झालजी पुरोहित बिबलसर,हरसन पुरोहित ऊण,बद्रीनारायण गौड भीनमाल व नटवर दवे जसवंतपूरा को मनोनीत किया गया।

साथ ही कार्यकारिणी सदस्य अमित शर्मा जालोर,शैतानमल मेंगलवा,यशवंत भट्ट बागरा, उम्मेदमल सायला, डॉ अक्षय बोहरा भीनमाल,नरोत्तम त्रिवेदी भीनमाल,सुरेश पारीक भीनमाल व द्वारकादास बावतरा को मनोनीत किया गया।

युवा जिलाध्यक्ष पवन दवे मनोनीत
प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार विप्र फाउंडेशन युवा जिलाध्यक्ष पवन दवे जालोर को,महामंत्री चारुल शर्मा जालोर,जालोर नगर युवा अध्यक्ष तरुण राजपुरोहित व नगर महामंत्री शुभम दवे को नियुक्त किया गया।जालोर तहसील अध्यक्ष दिलीप भट्ट व महामंत्री मनीष व्यास को तथा तहसील संरक्षक कैलाश दवे को बनाया।

तीन ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा
सायला में विप्र फाउंडेशन की प्रेस वार्ता में जालोर जिले के तीन ब्लॉक के अध्यक्षों की घोषणा की गई।जिसमें जालोर ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष खेमराज दवे बागरा,जसवंतपूरा ब्लॉक अध्यक्ष मगनलाल पुरोहित कलापुरा व भीनमाल ब्लॉक अध्यक्ष वासुदेव अवस्थी भीनमाल को बनाया गया।जिन्हें शीघ्र ही ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेशानुसार घोषणा करने के निर्देश दिए है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!