चाणक्य विद्यापीठ विद्यालय में कन्या पूजन द्वारा की शक्ति की आराधना।
|
😊 Please Share This News 😊
|

नवरात्रि में विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना करते हुए विद्यालयों में कन्या पूजन किया गया। इस अवसर पर निदेशक सांवलसिंह लोल ने कहा कि पौराणिक काल से ही नारी शक्ति को सम्मान देने की परम्परा रही है। इसके तहत विद्यापीठ के गुरुजनों और भैयाओ द्वारा बाल-कन्याओं के पैर धुलवाकर, तिलक लगाकर, मौली बांधकर और माला पहनाकर पूजा-अर्चना की गई। साथ ही साथ उपहार स्वरूप पाठ्य सामग्री भेंट की गई । इसके पश्चात बहिनों को मिठाई वितरित की गई। प्रधानाचार्य गोपीलाल गौड़ ने यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः के भाव को प्रकट करते हुए कहा कि आज के समाज में कन्या वर्ग हर क्षेत्र में आगे आ रही है । हमारा कर्तव्य है कि हम समाज के हर क्षेत्र में उनको सम्मान देते हुए आगे बढ़ाए, उनको अवसर प्रदान करे।
मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस मौके पर विद्यापीठ के आचार्य बंसीलाल गौड़, सुरेश कुमार जांगिड़, महेंद्र शर्मा, जितेंद्र सोनगरा, महेंद्रसिंह परिहार, पारससिंह, रणजीतकुमार, पारसमल, विमला बिश्नोई, अनीताकंवर, भावनाकंवर, शिवानी, भूमिका समेत कई लोग मौजूद रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
