ठंडे पानी की प्याऊ का किया लोकार्पण,रेलवे स्टेशन पर अत्याधुनिक सुविधा वाली बनी पहली प्याऊ
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल-( माणकमल भंडारी )स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में ठंडे पानी की प्याऊ का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया।
ठंडे पानी की प्याऊ का लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि सांसद लूम्बाराम चौधरी ने कहा कि इससे हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने भामाशाह सालेचा परिवार तथा हरण परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्य समाज में अनुकरणीय है। सांसद ने विकास कार्य के लिए उनके सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक पूराराम चौधरी ने भी अपनी उपस्थित दर्ज कराई। विधायक समरजीतसिंह ने प्याऊ निर्माता को धन्यवाद देते हुए इस पुनीत कार्य की प्रशंसा की। ठंडे पानी की प्याऊ के निर्माता सालेचा परिवार के स्व बादलकंवर भभूतमल सालेचा एवं रमेशजी भभूतमलजी सलेचा (जोधपुर) हरण परिवार स्व शांतिदेवी जुगराज हरण द्वारा बनाई गई। एवं दिनेशजी जुगराजजी हरण परिवार की खूब खूब अनुमोदना करते है ,ठंडे पानी की प्याऊ के लोकार्पण समारोह में शहर के गण मान्य नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में प्रवासी बंधु भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस उप अधिक्षक शंकरलाल मसुरीया, दिनेश हरण, रमेश सालेचा, हीरालाल मेहता, प्रेमराज बोहरा, राजमल बोहरा, सुखराज मेहता, पूर्व पालिकाध्यक्ष विमला बोहरा, ऋषभ सालेचा, अवकाश हरण, अशोक सेठ, मुकेश बाफना, नरेंद्र दोसी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गणपतसिंह देवडा,
नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष माणकमल भंडारी, सुरेश मीडिया, शांतिदेवी गोवाणी, रेलवे स्टेशन प्रशासन, रेलवे पुलिस के अधिकारी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
