नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 24 वर्षों बाद मिला हक,ग्रामीण सेवा शिविर में 1971 के पाक विस्थापित परिवारों को मिली बड़ी राहत – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

24 वर्षों बाद मिला हक,ग्रामीण सेवा शिविर में 1971 के पाक विस्थापित परिवारों को मिली बड़ी राहत

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल-( माणकमल भंडारी )राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायत लुणावास में आयोजित शिविर के दौरान 1971 के पाक विस्थापित शरणार्थी परिवारों को 24 वर्षों से लंबित समस्या से बड़ी राहत मिली।
राजस्व ग्राम लुणावास की सोढो की ढाणी में निवासरत 1971 के पाक विस्थापित शरणार्थी परिवारों को वर्ष 2002 में राज्य सरकार द्वारा आबादी भूमि का आवंटन किया गया था। किंतु राजस्व अभिलेखों में हुई गलत तरमीम के कारण मौके पर आबादी होने के बावजूद भूमि गोचर के रूप में दर्ज हो गई । जबकि मूल आवंटित भूमि वास्तविक रूप से खाली थी। इस त्रुटि के कारण विस्थापित परिवार वर्षों से विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ लेने से वंचित थे।ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान शिविर प्रभारी मोहित कासनिया उपखंड अधिकारी ने प्रकरण का गंभीरता से परीक्षण किया। उन्होंने तत्काल प्रभाव से राजस्व अभिलेखों में गलत तरमीम के संशोधन के आदेश पारित किए। निर्णय की घोषणा होते ही उपस्थित शरणार्थी परिवार भावुक हो उठे। वर्षों से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे परिवारों ने खुशी के आँसुओं के साथ राज्य सरकार एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया और इस निर्णय का स्वागत किया। यह निर्णय उनके लिए सम्मानजनक जीवन तथा सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।शिविर में भीखदान चारण, तहसीलदार, मीठाराम जोशी नायब तहसीलदार, ग्राम पंचायत लुणावास के प्रशासक सुरेशकुमार प्रजापत भू अभिलेख निरीक्षक जेरण की महत्वपूर्ण भूमिका सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में 22 विभागों की सहभागिता के साथ ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!