एसबीआई स्थापना दिवस,डाॅक्टर डे एवं सीए डे एक साथ मनाया गया,बैंक परिसर में हैल्थ केम्प का किया आयोजन
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल-( माणकमल भंडारी ) स्थानीय एसबीआई बैंक परिसर में एसबीआई स्थापना दिवस, डाॅक्टर डे एवं सीए डे के उपलक्ष्य में शानदार समारोह आयोजित किया गया।मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर एसबीआई बैंक परिसर में हैल्थ केम्प का भी आयोजन रखा गया। एसबीआई बैंक के मुख्य प्रबंधक कुलदीप सोनगरा ने बैंक के इतिहास की जानकारी देते हुए कहा कि बैंक ने अपनी सेवाओं में वृद्धि करते हुए ग्राहकों के हितों को सर्वोपरि माना है। बैंक परिसर में एसबीआई स्थापना दिवस, डाॅक्टर डे एवं सीए डे के उपलक्ष्य में केक खिला कर एक दूसरों को बधाई दी गई। हैल्थ केम्प के दौरान करीब 55 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
इस अवसर पर एसबीआई बैंक के मुख्य प्रबंधक कुलदीप सोनगरा, डाॅ अमृत पटनी, डाॅ प्रेमराज परमार, डाॅ नेमीचंद संघवी, डाॅ अक्षय बोहरा, डाॅ केतन गांधी, सीए जितेन्द्र माली, सीए हरि देवासी, नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष माणकमल भंडारी, देवेंद्र भंडारी, भरत वैष्णव, हेमन्त जीनगर, तन्मय भारद्वाज, मुकेश चौहान,
संदीपकुमार, किशोरकुमार, दिनेशकुमार सहित कई नागरिक उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
