नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , निशुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की उमडी भीड़,शिविर में हुई 287 रोगीयों की जांच – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

निशुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की उमडी भीड़,शिविर में हुई 287 रोगीयों की जांच

😊 Please Share This News 😊

मालवाड़ा/रानीवाड़ा-आदिनाथ फतेह ग्लोबल आई होस्पिटल, जिला अंधता निवारण समिति जालोर, शिव सांई सेवा समिति रानीवाड़ा व आर सी सी मालवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया।मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि ‌‌‌मालवाड़ा निवासी स्व वादीबेन हंसराज वनराज महेता की स्मृति एवं भामाशाह सत्येन जैन मालवाड़ा हाल मुम्बई के सहयोग से राजकीय अस्पताल मालवाड़ा में नि:शुल्क विशाल नेत्र रोग जांच शिविर का शुभारंभ किया गया। समाजसेवी सुरेन्द्र महेता व सुशीला महेता के मुख्य आतिथ्य में, आईपीडीजी डिस्ट्रिक्क आरसीसी चेयरमैन रोटेरियन मोहन पाराशर, समाजसेवी गणपतसिंह मालवाड़ा, आरसीसी जिलाध्यक्ष नारायणलाल भट् की अध्यक्षता एवं डाॅ नेहा वागेला, डाॅ श्रवण विश्नोई के वरिष्ठ आतिथ्य में फीता काटकर तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। अतिथियों का समिति के अध्यक्ष मुकेशकुमार खण्डेलवाल ने माला एवं साफा पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया । इस अवसर पर रोटेरियन सीए मोहन पाराशर ने कहा कि मानव सेवा के रचनात्मक कार्य करना सच्चे रुप में परमात्मा की सच्ची भक्ति है। जब मनुष्य नि:स्वार्थ भाव से सेवा करता है तो वही कर्म उसे ईश्वर की कृपा के निकट ले जाता है। चाहे वह गौ सेवा, मानव सेवा, आंखों की सुरक्षा हेतु शिविर सेवा हो हर सेवा पुण्य का कारण बनती है। ओर जीवन को अर्थपूर्ण करती है। भक्ति का सच्चा स्वरूप तब ही प्रकट होता है जब सेवा भावना जाग्रत होती है। समाजसेवी गणपतसिंह मालवाड़ा ने आंखों के निशुल्क शिविर को ग्रामीण इलाकों आमजन के लिए वरदान बताते हुए भामाशाह परिवार का आभार व्यक्त किया। समिति के अध्यक्ष मुकेशकुमार खण्डेलवाल ने बताया कि विशाल नि: शुल्क नेत्र रोग जांच मे रोगियों की अति आधुनिक तरीके से ग्लोबल अस्पताल नेत्र संस्थान आबूरोड़ की नेत्र जाँच टीम डाॅ नेहा वागेला के नेतृत्व में मेघा गोस्वामी, पिन्टू मेघवाल, राम गर्ग, जोहेफ, हरिश राणा, जगदीशसिंह सहित टीम के सदस्यों ने आधुनिकता से जांच करते हुए 287 नेत्र रोगियों को परामर्श देते हुए निदान किया । जरुरतमंद रोगियों को आई ड्रॉप नि:शुल्क वितरण किए गए। इसी तरह जरुरतमंद मोतियाबिंद ओपरेशन के रोगियों को चिन्हित कर उन्हें ग्लोबल आई होस्पिटल ले जाया गया। जहाँ पर बिना चीरा अति आधुनिक तरीके से फेको पद्धति से मोतियाबिंद के ओपरेशन नि:शुल्क होगें। मालवाड़ा से ग्लोबल आई होस्पिटल तक आवागमन नि:शुल्क होगा । समाजसेवी जैन महेता परिवार द्वारा विभिन्न सेवा के साथ सेवा सहायता के मानव धर्म के रचनात्मक कार्य संपादित किए जा रहे हैं। शिविर में सेवा देने आए टीम के सदस्यों को भामाशाह परिवार द्बारा स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विभिन्न गांवों के ग्रामीण जनों ने नि:शुल्क शिविर सहयोग के लिए भामाशाह जैन परिवार का आभार व्यक्त करते हुए मानव सेवा के लिए संस्था का का धन्यवाद ज्ञापित किया।इस मौके पर महात्मा गांधी विधालय के प्रधानाचार्य मुकेश जोशी, दिनेश जोशी, योगेश जीनगर, प्राची खण्डेलवाल, नरपत वाघेला, लीना हिराणी सहित कई समाज सेवी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में हर्षोल्लास से शिविर सम्पन्न हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!