महावीर जैन साधु-साध्वी विहार एवं भूमि आंवटन कमेटी के सदस्य मनोनीत
|
😊 Please Share This News 😊
|

सिरोही -(माणकमल भंडारी)राज्य सरकार की ओर से प्राप्त दिशा निर्देश के तहत सिरोही जिला कलेक्टर रोहिताश्वसिंह ने एक आदेश जारी कर साधु साध्वी के विहार स्थलों के लिए भूमि आवंटन एवं उनकी सुरक्षा के लिए गठित जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि उक्त कमेटी में महावीर जैन सिरोही, शांतिलाल जैन सिरोही, कौशल जैन शिवगंज, पोपटभाई जैन आबूरोड एवं मनीष जैन पिंडवाड़ा को सदस्य मनोनीत किया गया है। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी रमेश चौधरी ने बताया कि उक्त कमेटी चातुर्मास के दौरान साधु-साध्वी के विहार स्थलों के लिए भूमि आंवटन एवं उनकी सुरक्षा के संबंध में कार्य करेंगी।
उल्लेखनीय है कि इस कमेटी के सदस्य महावीर जैन सिरोही जिले के वरिष्ठ पत्रकार होने के साथ साथ प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पावापुरी के संचालक मंडल के सदस्य भी है। (सिरोही कलक्टर आदेश rajkaj_1783017068556)जैन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए पिछले लम्बे समय से इन्होंने कार्य कर क्षेत्र में प्रसिद्ध प्राप्त की है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
