प्रतिदिन आध्यात्म चिंतन से ही युवाओं का श्रेष्ठ जीवन संभव: बी के गीता बहन
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल के राजकीय स्कूल में ब्रह्माकुमारी संस्थान का “उठो जगत के वास्ते” कार्यक्रम, 500 विद्यार्थियों ने लिए एकता के 5 संकल्प
भीनमाल। ब्रह्माकुमारी सेंटर भीनमाल के युवा प्रभाग RERF के वर्तमान प्रोजेक्ट “उठो जगत के वास्ते” के तहत बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीनमाल में उद्बोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में बी के गीता बहन ने युवा उम्र के पड़ाव पर पहुंचने वाले विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “प्रतिदिन आध्यात्म चिंतन युवाओं का श्रेष्ठ जीवन की ओर अग्रसर करने का सशक्त माध्यम बन सकता है”।
उन्होंने विद्यार्थियों को पारिवारिक, सामाजिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारी उठाने के लिए एकता के सूत्र का महत्व समझाया। कहा कि मन में संकल्प, निर्णय और संस्कारों की एकता से ही समाज में एकजुटता एवं सहयोग संभव है।
इस दौरान बी के गीता बहन ने उपस्थित विद्यार्थियों से एकता के 5 संकल्पों की प्रतिज्ञा करवाई, जिस पर सभी ने हस्ताक्षर कर सहमति जताई।
कार्यक्रम में लगभग 500 विद्यार्थी और 15 शिक्षक उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रिंसिपल श्री निंबाराम जी चौधरी ने ब्रह्माकुमारी संस्थान का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का मंच संचालन बी के राधा ने किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]

