जैन समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालौर-( माणकमल भंडारी )राज्य सरकार के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला कलेक्टर जालोर राजेन्द्रसिंह चांदावत की अध्यक्षता में जिले के जैन समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। बैठक में जैन संतों, साधु-साध्वियों के विहार, भ्रमण व चातुर्मास के बाद विहार, ठहरने एवं प्रवचनों आदि के लिए विभिन्न मुद्दों को लेकर एवं कई स्थानों पर भूमि आवंटन, भवन व्यवस्था करवाये जाने, सुरक्षा उपलब्ध कराने, रात्रि विश्राम के लिए रास्ते में उपलब्ध सरकारी भवनों यथा स्कूल भवन, आंगनवाड़ी केन्द्र, वन चौकी के उपयोग को लेकर विचार विमर्श किया गया।जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एजाज अहमद ने जैन प्रबुद्धजन, प्रतिनिधियों को राजस्थान सरकार के संकल्प पत्र में “हम जैन संतो के चार्तुमास के लिए भूमि आवंटित करेगें एवं पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करेगें” बिन्दु के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने भवन आंवटन किये जाने के संबंध में विभाग से की गई एसओपी की मांग के बारे में बताया। उन्होंने प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि सरकार की मंशा अनुसार जैन प्रतिनिधि उपरोक्त विषयों पर अपने-अपने क्षेत्र के विहार के दौरान प्रयुक्त किए जाने वाले मार्गो के रूट प्रस्ताव बनाकर देवें, ताकि आवश्यक कार्यवाही की जा सके। जिला कलक्टर की अध्यक्षता में गठित कमेठी में सभी उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार सदस्य है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को इसका सदस्य सचिव मनोनित किया गया हैं। जिला कलेक्टर ने समिति में जैन समाज के प्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों को भी शामिल किया है।
बैठक में माणकमल भंडारी, कालूराज मेहता, विकास जैन, राजेन्द्र जैन, मोहनलाल जैन ने उपस्थित रहकर अपने-अपने विचार एवं सुझाव रखें। जिले में साधु-साध्वियों के विहार मार्ग की जानकारी देते हुए उन स्थलों की चर्चा की गई, जहाँ विहार भवन की आवश्यकता हैं।समिति के सदस्य माणकमल भंडारी एवं कालूराज मेहता सहित सभी सदस्यों ने जिले में जैन संतों, साधु-साध्वियों के विहार, भ्रमण व चातुर्मास के बाद विहार, ठहरने एवं प्रवचनों आदि के लिए जिला स्तरीय कमेटी बनाकर उसमें जैन समाज को प्रतिनिधित्व देने पर जिला कलेक्टर प्रदीप. के. गावंडे का आभार व्यक्त किया ।
जिला स्तरीय कमेटी के सदस्यों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर जालोर एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को प्राप्त सुझावों पर अमल करने के लिए आभार व्यक्त किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
