नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजस्थान राजपूत संघ,बेंगलुरु की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

राजस्थान राजपूत संघ,बेंगलुरु की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

😊 Please Share This News 😊

बेंगलुरु-सुजानसिंह भाटी अध्यक्ष, पुरणसिंह राणावत सचिव, चोपसिंह चौहान कोषाध्यक्ष सुने गये सामाजिक एकता, युवाओं की भागीदारी और समाज सेवा को मिलेगी नई दिशा बेंगलुरु(दलपतसिंह भायल)राजस्थान राजपूत संघ (रजि.), बेंगलुरु की आमसभा शुक्रवार को श्री आंजनेय स्वामी देवस्थान (संगठन एवं विद्या भवन), किलारी रोड में उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित हुई। आमसभा में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, समाज के प्रबुद्धजनों, युवाओं एवं बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लिया। बैठक में संगठन की गतिविधियों, समाजहित के कार्यों, युवाओं की भागीदारी, सामाजिक एकता तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। आमसभा के उपरांत सर्वसम्मति से संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।चुनाव प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें सभी सदस्यों की सहमति से सुजानसिंह भाटी को संघ का अध्यक्ष चुना गया। वहीं छैलसिंह दहिया एवं जबरसिंह देवल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही अन्य पदों पर भी योग्य एवं सक्रिय समाजसेवियों को दायित्व सौंपे गए।नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुजानसिंह भाटी ने अपने संबोधन में सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती समाज की एकता में निहित है। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलेगी तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सेवा, सांस्कृतिक संरक्षण और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेगी। उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा के समन्वय से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का विश्वास व्यक्त किया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राजस्थान राजपूत संघ वर्षों से बेंगलुरु में समाज को संगठित करने, सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण, जरूरतमंद परिवारों की सहायता, शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करता आ रहा है। नई कार्यकारिणी से समाज की अपेक्षाएं और अधिक बढ़ गई हैं तथा विश्वास जताया गया कि यह टीम समाजहित में नए आयाम स्थापित करेगी।आमसभा में समाज के विकास, संगठन के विस्तार, नई पीढ़ी को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने, महिला सहभागिता को प्रोत्साहन देने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, छात्र सम्मान समारोह, प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम एवं सामाजिक जागरूकता अभियान आयोजित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के प्रत्येक परिवार तक इसकी गतिविधियों को पहुंचाने का संकल्प लिया।

नवगठित कार्यकारिणी के गठन के बाद उपस्थित समाजबंधुओं ने सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण एवं अभिनंदन कर शुभकामनाएं दीं। सभी ने आशा व्यक्त की कि नई टीम संगठन की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए समाज के हितों की रक्षा और विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी।

नई कार्यकारिणी इस प्रकार है—

अध्यक्ष: सुजानसिंह भाटी
उपाध्यक्ष: छैलसिंह दहिया, जबरसिंह देवल
सचिव: पुरणसिंह राणावत
कोषाध्यक्ष: चोपसिंह चौहान
सह-कोषाध्यक्ष: गणपतसिंह दहिया
सह-सचिव: चंदनसिंह चौहान

कार्यकारिणी सदस्य: भानसिंह दहिया, चंदनसिंह चौहान, महेंद्रसिंह राठौड़, मकनसिंह दहिया, हीरसिंह परमार, मेगसिंह दहिया, नरपतसिंह राठौड़, राजूसिंह, छैलसिंह राणावत, गजेंद्रसिंह चौहान, कमलसिंह चौहान, दलपतसिंह भायल, पोकरसिंह भायल, भवरसिंह सोलंकी एवं अर्जुनसिंह चौहान।

सलाहकार मंडल: मदनसिंह चौहान, भवरसिंह चौहान,जेतसिंह राठौड़ एवं शंभूसिंह दहिया।

अंत में सभी सदस्यों ने संगठन की एकता, समाज के सर्वांगीण विकास तथा सामाजिक सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। नई कार्यकारिणी के गठन पर समाज में उत्साह का माहौल देखने को मिला और उपस्थित सभी सदस्यों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!