नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 2 करोड़ के नए बालिका विद्यालय भवन का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

2 करोड़ के नए बालिका विद्यालय भवन का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल (विक्रम राठी) राजकीय बालिका विद्यालय धोराढ़ाल, भीनमाल में भामाशाह श्री भगवतलाल शर्मा द्वारा करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन नए विद्यालय भवन का शनिवार को पूर्व विधायक पूराराम चौधरी एवं स्थानीय मोहल्लेवासियों ने निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक पूराराम चौधरी ने भामाशाह परिवार की शिक्षा के प्रति समर्पित भावना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनसहयोग से क्षेत्र में शिक्षा का स्तर मजबूत होगा और छात्राओं को आधुनिक एवं बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।व्यापार संघ अध्यक्ष पारस मोदी ने भी निर्माण कार्य का अवलोकन किया तथा ठेकेदार को भवन निर्माण में उच्च गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग करने और निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज दवे, घांची समाज अध्यक्ष भगवानाराम चौहान, छोगसिंह राव, पारस परमार, ओखाराम माली, सुरेश चौहान, बाबूलाल परमार, पीराराम सुथार, मसराराम लुहार, शंकरलाल सोलंकी, पारस सोलंकी, मसराराम राठौड़, वगताजी चौहान, माधाराम सोलंकी, चम्पालाल राठौड़, सूंठाराम परमार, गोरखाराम सोलंकी, गणपत राठौड़, अनिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!