एनडीआरएफ द्वारा पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,जुंजाणी में स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम आयोजित
|
😊 Please Share This News 😊
|

जुंजाणी/भीनमाल-29 जुलाई। 06वीं बटालियन, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कमांडेंट सुरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन तथा उपखण्ड अधिकारी भीनमाल मोहित कासनिया के समन्वय में टीम 6एन, ई/06 बटालियन, एनडीआरएफ द्वारा पीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जुंजाणी (भीनमाल) में स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम (एसएसपी) का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं सुरक्षित प्रतिक्रिया देने हेतु उन्हें प्रशिक्षित करना था।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को एनडीआरएफ की भूमिका, आपदा प्रबंधन अधिनियम, विभिन्न प्रकार की आपदाओं एवं उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही रक्तस्राव नियंत्रण, सिर की चोट का प्राथमिक उपचार, एक्सट्रूडेड आई एवं इम्पेल्ड ऑब्जेक्ट का प्रबंधन, शोल्डर डिसलोकेशन स्टेबलाइजेशन, पेल्विक स्प्लिंटिंग, घायल व्यक्ति को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की विभिन्न तकनीकों, वयस्क एवं शिशु सीपीआर, विदेशी वस्तु से श्वासनली अवरोध (एफबीओ) प्रबंधन, इम्प्रोवाइज्ड स्ट्रेचर, इम्प्रोवाइज्ड फ्लोटेशन डिवाइस सहित अनेक जीवनरक्षक तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम में अग्नि सुरक्षा (फायर सेफ्टी) पर विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें आग के विभिन्न वर्गों,
अग्निशामक यंत्रों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग तथा फायर ड्रिल का लाइव प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में 21 स्टाफ एवं 539 विद्यार्थियों सहित कुल 560 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर आपदा के समय अपनाए जाने वाले आवश्यक सुरक्षा उपायों एवं जीवनरक्षक तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर एनडीआरएफ टीम ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से अपील की कि वे आपदा के समय घबराने के बजाय प्रशिक्षित एवं वैज्ञानिक तरीके से कार्य करें तथा अपने परिवार और समाज में भी आपदा सुरक्षा एवं जागरूकता का संदेश प्रसारित करें।
विद्यालयों में आयोजित ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आपदा जोखिम न्यूनीकरण को बढ़ावा देने तथा सुरक्षित एवं आपदा-सक्षम समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
