नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मोदरान में ब्राह्मण स्वर्णकार समाज का दशम् गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह भव्य रूप से संपन्न – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

मोदरान में ब्राह्मण स्वर्णकार समाज का दशम् गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह भव्य रूप से संपन्न

😊 Please Share This News 😊

मोदरान/भीनमाल-29 जुलाई। ब्राह्मण स्वर्णकार समाज के आराध्य गुरुदेव श्री अणदारामजी महाराज धाम, मोदरान में श्री ब्राह्मण स्वर्णकार युवा संगठन, जिला जालोर एवं श्री अणदारामजी सेवा संस्थान, मोदरान के संयुक्त तत्वावधान में दशम् गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह श्रद्धा, उत्साह एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में समाजबंधु परिवार सहित उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः श्री अणदारामजी मंदिर में गुरुपूजन, महाआरती एवं प्रसाद वितरण से हुआ। इसके पश्चात प्रातः 11:15 बजे श्री अणदेश्वर वाटिका परिसर में दीप प्रज्वलन के साथ प्रतिभा सम्मान समारोह का विधिवत शुभारंभ हुआ।समारोह में समाज की 350 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया तथा 50 रक्तदाताओं को भी प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को टेबलेट, सिल्वर मेडल, स्कूल बैग, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया।समारोह में गुजरात कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजेश टी. सोनी, भीनमाल डीवाईएसपी शंकरलाल मसूरिया, बालोतरा जिला कांग्रेस महासचिव पुरुषोत्तम सोनी, ब्राह्मण स्वर्णकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दौलतराम, सेवानिवृत्त आरएएस रामाकिशन सोनी (जोधपुर), संतोष हेड़ाऊ (समदड़ी), प्रकाशमल (सांचौर), बाबूलाल (डीसा), ताराचंद (जीवाणा), गौतमकुमार (जालोर) एवं जुठालाल (धानेरा) सहित अनेक गणमान्य अतिथि मंचासीन रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।अपने उद्बोधन में अतिथियों ने प्रतिभा सम्मान समारोह को समाज के लिए प्रेरणादायी एवं ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है, प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है तथा समाज में एकता और संगठन की भावना मजबूत होती है।

रात्रि में विशाल एवं भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ। प्रसिद्ध देशी भजन गायक सुरेश लोहार ने अणदारामजी महाराज का सुप्रसिद्ध भजन “हालो संतो देवरे…” प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को गुरु भक्ति में सराबोर कर दिया। सुप्रसिद्ध भजन गायिका अनिता जांगिड़ ने गुरुवंदना, माजीसा एवं बाबा रामदेवजी महाराज के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी, वहीं उषा गोस्वामी ने भी अपने मधुर भजनों से भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। झांकी कलाकारों द्वारा माताजी की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई तथा नृत्यांगना उर्मिला राठौड़ ने अपनी शानदार प्रस्तुति से खूब वाहवाही बटोरी।

भजन संध्या में लालावाड़ा (पालनपुर) से पधारे महामंडलेश्वर रविशरणानंदगिरि महाराज ने गुरु पूर्णिमा पर्व का आध्यात्मिक महत्व बताते हुए कहा कि गुरु के प्रति श्रद्धा एवं समर्पण ही जीवन को सार्थक बनाता है। उन्होंने बताया कि श्री अणदारामजी महाराज का जन्म सौराष्ट्र के धोराजी में गुरु पूर्णिमा के दिन हुआ था। मानव सेवा के उद्देश्य से उन्होंने गृहस्थ जीवन का त्याग कर संन्यास धारण किया और जामनगर में सदाव्रत की स्थापना की। लगभग सौ वर्ष बाद गुरु पूर्णिमा के दिन ही उन्होंने जीवित समाधि लेकर अमर आध्यात्मिक परंपरा स्थापित की। इसी कारण गुरु पूर्णिमा का यह पर्व समाज के लिए विशेष श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है।

कार्यक्रम देर रात्रि तक चलता रहा। आयोजन के दौरान समाजबंधुओं के लिए दोनों समय भोजन प्रसादी सहित उत्कृष्ट व्यवस्थाएँ की गईं। आगामी वर्ष के आयोजन हेतु विभिन्न चढ़ावों की बोलियाँ भी संपन्न हुईं।युवा संगठन जिलाध्यक्ष रमेश सोनी पुनासा ने बताया कि, समाज का यह कार्यक्रम उत्सव ही नहीं महाकुंभ के रुप मे आयोजित होता हैं जो सामाजिक एकता, शिक्षा, संस्कार एवं सेवा भावना का प्रतीक बन चुका हैं, प्रतिवर्ष हजारों समाजबंधु सम्मिलित होकर गुरु परम्परा के प्रति आस्था एवं श्रद्धा प्रकट करते हैं।श्री ब्राह्मण स्वर्णकार युवा संगठन एवं श्री अणदारामजी सेवा संस्थान की पूरी टीम ने व्यवस्थाओं का सफल संचालन करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर समाज के सभी सहयोगियों, भामाशाहों एवं उपस्थित समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन मीठालाल जांगिड़ ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!