जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक सम्पन्न,दर्ज 8 परिवादों में से 5 का मौके पर ही किया निस्तारण
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 30 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं समस्याओं के त्वरित, गुणात्मक एवं सकारात्मक निराकरण के लिए जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में गुरूवार को डीओआईटी सभागार में जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिला कलक्टर ने जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति के समक्ष प्रस्तुत राजस्व, डिस्कॉम, नगर निकाय संबंधी दर्ज 8 मामलों में से 5 का मौके पर निस्तारण कर शेष परिवादों के त्वरित प्रभाव से निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों के किनारे उगी बबूल कटवाने, अतिक्रमण हटाने, पट्टे जारी करने के संबंध में निर्देश दिए। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. भैराराम जाणी, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक संग्रामराम देवासी, नगर परिषद आयुक्त शिवपाल सिंह राजपुरोहित, सतर्कता समिति के सदस्य नारायणसिंह राजपुरोहित,
श्रीमति राजू सांखला, अमन देवेन्द्र मेहता, दलाराम राणा, जितेन्द्र कुमार सरगरा, अनिल कुट्टी सहित वीसी के माध्यम से उपखंडस्तरीय अधिकारी व कार्मिक जुड़े रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
