सामाजिक सेवा में स्काउटिंग की महत्वपूर्ण भूमिका है-श्री मनोहरलाल गोदारा
|
😊 Please Share This News 😊
|

मालवाड़ा/रानीवाड़ा-( माणकमल भंडारी )राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड का चतुर्थ जिला वार्षिक अधिवेशन राजकीय उमाजी ओखाजी उच्च माध्यमिक विद्यालय मालवाड़ा आर में आयोजित किया गया। स्काउट गाइड के जिला जन सम्पर्क प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी मनोहरलाल गोदारा के मुख्य आतिथ्य, सीबीईओ भीनमाल चंदनसिंह चौहान, सीबीईओ आहोर रामेश्वरप्रसाद, सीबीईओ चितलवाना सज्जाद हुसैन के विशिष्ट आतिथ्य, जिला कौंसिल अध्यक्ष दशरथसिंह बालोत, उपाध्यक्ष जबरसिंह राठौड़, हनीफखान की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया । अधिवेशन में स्काउटिंग गतिविधियों को बेहतरीन ढंग से संचालित करने पर चर्चा की गई। ईश प्रार्थना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत एवं संभागियों द्वारा स्वपरिचय के साथ बालिकाओं द्वारा सामूहिक नृत्य द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। सर्कल आर्गेनाइजर स्काउट सवाईसिंह राठौड़ ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया । स्काउट गाइड की जिले भर की उपलब्धियों पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए सभी स्थानीय संघ सचिवों, प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर्स और संस्था प्रधानों का आभार प्रकट किया। मुख्य अतिथि गोदारा ने बताया कि वर्तमान समय में स्काउटिंग गतिविधियों की महत्ती भूमिका है । जिसके माध्यम से समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सीबीईओ आहोर ने स्काउटर गाइडर की योग्यता अभिवृद्धि पर बल दिया । ताकि विद्यार्थियों में स्काउट कौशल में निखार लाया जा सके। चंदनसिंह चौहान सीबीईओ भीनमाल ने स्थानीय संघो में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की आवश्यकता जताई तथा स्काउटिंग गतिविधियों के संचालन हेतु हर संभव सहयोग का विश्वास दिया। सीबीईओ चितलवाना ने पर्यावरण के क्षेत्र में स्काउट्स द्वारा किये जाने वाले कार्यों की सराहना की। एसीबीईओ भीनमाल गजेन्द्र देवासी ने कहा कि इन गतिविधियों से बालक-बालिकाओं में स्वयं, समाज व देश के प्रति कर्तव्यबोध की भावना का विकास कर सुनागरिकता का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। अध्यक्षीय उद्बोधन में दशरथसिंह बालोत ने बालिकाओं को शिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने की अपील की । इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष माणकमल भंडारी, देवीलाल गहलोत, चम्पालाल परिहार, अनिलकुमार शर्मा, प्रधानाचार्य अंशुबाला, सोहिनी विश्नोई, अर्चना गहलोत, लीला चौहान, शांतिलाल जीनगर, नारायणलाल जीनगर, डा० वागाराम सुथार, सचिव लादुराम भादू, देरामाराम, घनश्याम व्यास, जुहारलाल डांगी, मुकेशकुमार सुन्देशा, विरेन्द्रसिंह, एसएमसी अध्यक्ष लच्छाराम सहित स्काउटर चौथाराम, मानाराम, जसपाल राणा, नपरतराम परिहार, राहुल कुमार, धन्नाराम, मथुराराम, मुकेश कुमार, मजीराम राणा मदनसिंह बालोत, प्रकाशचन्द्र, सीता सुन्देशा, प्रमोदकुमार दवे, हरिराम विश्नोई, धीराराम पुरोहित सहित जिले भर के विभिन्न विद्यालयों के स्काउटर्स, गाइडर्स व संस्था प्रधान, प्रतिनिधि उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान मालवाडा विद्यालय संस्था प्रधान हंजारीमल माली ने कार्यक्रम के भामाशाह जोराराम वेनाराम पुरोहित वाड़ा तथा सभी आगन्तुकों का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्काउट गाइड बालकों द्वारा सराहनीय सेवा दी गई।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
