नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खाद्य व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी का गठन,सुरेश अग्रवाल अध्यक्ष,पुखराज माली उपाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

खाद्य व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी का गठन,सुरेश अग्रवाल अध्यक्ष,पुखराज माली उपाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल-(माणकमल भंडारी)स्थानीय खाद्य व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इसके साथ ही क्षेमंकरी माताजी मंदिर परिसर में स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में व्यापारियों ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा व्यापारी हितों के साथ जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।नई कार्यकारिणी में पारस मोदी एवं पीताम्बर महेश्वरी को संरक्षक मनोनीत किया गया। सुरेश अग्रवाल को अध्यक्ष, पुखराज माली एवं शंकरलाल महेश्वरी को उपाध्यक्ष, सरदाराराम माली को सचिव, नरपत लंगर को सह सचिव, जवानमल घांची को कोषाध्यक्ष तथा राजू छाजेड़ को सह कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।स्नेह मिलन समारोह को संबोधित करते हुए संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष *नरेश अग्रवाल* ने कहा कि संगठित व्यापार ही व्यापारियों की सबसे बड़ी शक्ति है। संगठन की एकता, पारदर्शिता और आपसी सहयोग से व्यापारिक समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है। संरक्षक *पारस मोदी* ने कहा कि खाद्य व्यापार संघ केवल व्यापारिक हितों की रक्षा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सामाजिक सरोकारों एवं जनसेवा के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, खाद्य व्यापार से जुड़े मुद्दों के निराकरण, प्रशासन से समन्वय तथा सामाजिक सेवा के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से मिलकर संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया। नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष माणकमल भंडारी ने खाद्य व्यापार संघ की नवगठित कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि एक सशक्त और संगठित व्यापारिक संगठन न केवल व्यापारियों के हितों की रक्षा करता है, बल्कि समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मीठालाल जांगिड़ ने कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए कहा कि खाद्य व्यापार संघ व्यापारियों के अधिकारों और हितों की रक्षा के साथ-साथ रक्तदान, सामाजिक सहयोग, जनकल्याण और सेवा कार्यों में भी सदैव अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। एक मजबूत संगठन ही व्यापारियों की आवाज़ को प्रभावी ढंग से प्रशासन और समाज तक पहुँचा सकता है।

भंडारी के डीआरयूसीसी सदस्य बनने पर किया बहुमान

जोधपुर संभाग के वरिष्ठ पत्रकार, नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता माणकमल भंडारी के डीआरयूसीसी सदस्य* बनने पर खाद्य व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने साफा, माला के साथ स्मृति चिन्ह भेंट कर भंडारी को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों ने नवगठित कार्यकारिणी का पुष्पमालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएँ दीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करेगी। समारोह का समापन आपसी सौहार्द, संगठन की मजबूती तथा व्यापारी एवं समाज हित में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहर के गण मान्य व्यापारी, सभी संगठन के पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित खाद्य व्यापार संघ की कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत कर अभिनन्दन किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!