नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जालौर की मंजू सोलंकी बनीं जिला महिला अध्यक्ष, मानवाधिकार एवं जनसेवा के क्षेत्र में भी निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जालौर की मंजू सोलंकी बनीं जिला महिला अध्यक्ष, मानवाधिकार एवं जनसेवा के क्षेत्र में भी निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका

😊 Please Share This News 😊

जालौर-जनसहायता मानवाधिकार लोक सेवा सुरक्षा परिषद द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार श्रीमती मंजू सोलंकी को जिला महिला अध्यक्ष (District President Women), जालौर (राजस्थान) के पद पर नियुक्त किया गया है।संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक सिंह द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया है कि मंजू सोलंकी को समाज सेवा, मानवाधिकारों के प्रति समर्पण एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय योगदान को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।अपने नए दायित्व के अंतर्गत मंजू सोलंकी महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा, मानवाधिकार संरक्षण, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण, भ्रष्टाचार, शोषण, उत्पीड़न तथा जनहित से जुड़े मामलों में पीड़ितों की सहायता एवं प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने का कार्य करेंगी। साथ ही समाज में जागरूकता बढ़ाने एवं जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने के लिए भी सक्रिय भूमिका निभाएंगी।नियुक्ति के बाद मंजू सोलंकी ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ निर्वहन करेंगी तथा मानवाधिकारों की रक्षा एवं समाज के कमजोर वर्गों की सेवा को प्राथमिकता देंगी।संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में जालौर जिले में मानवाधिकार संरक्षण, महिला सुरक्षा एवं सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यों को नई दिशा मिलेगी तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़कर जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!