नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हर घर तिरंगा अभियान को लेकर विधानसभा की बैठक आयोजित – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर विधानसभा की बैठक आयोजित

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल-(माणकमल भंडारी)हर घर तिरंगा अभियान को भारतीय जनता पार्टी विधानसभा की बैठक भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित, जिला प्रभारी महेन्द्र मेघवाल, सह प्रभारी जगदीश देवासी के निर्देशानुसार “हर घर तिरंगा” अभियान के जिला संयोजक मुकेशकुमार खण्डेलवाल के मुख्य आतिथ्य एवं अभियान के विधानसभा संयोजक महेन्द्र सोलंकी की अध्यक्षता व जिला मंत्री भरतसिंह भोजाणी के वरिष्ठ आतिथ्य में आयोजित की गई।अभियान के जिला संयोजक खण्डेलवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि 9 अगस्त से 14 अगस्त तक चलने अभियान में मण्डल अध्यक्ष, मण्डल संयोजक एवं बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिए की रचना अनुसार टोली बनाकर अभियान के तहत हर घर पर तिरंगा लगाया जाए एवं आमजन को घर, प्रतिष्ठान स्थानों पर भी लगाने के लिए प्रेरित करते हुए अभियान के दौरान पद यात्रा, मोटरसाइकिल रैली, संगोष्ठी आदि कार्यक्रम के माध्यम से अभियान को सफल बनाया जाना है। 15 अगस्त को गली मोहल्ले, ढाणियों में तिरंगा फहराने के लिए योजनाओं की जानकारी दी गई। खण्डेलवाल ने कहा कि देश का विभाजन का जिम्मेदार कांग्रेस नेतृत्व है । जिन्होंने अपने स्वार्थ के लिए जल्दीबाजी में विभाजन को कांग्रेस ने स्वीकार किया जिससे दस लाख से ज्यादा देश भक्तों को अपने प्राणों की आहुति देनी पडी। यह इतिहास की जानकारी आमजनों को होनी जरुरी है। अभियान के विधानसभा संयोजक महेन्द्र सोलंकी ने कहा कि विधानसभा के प्रत्येक मण्डल के प्रत्येक बूथों पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रम की योजनाओं की जानकारी विस्तार से बताते हुए मण्डल अध्यक्ष, मण्डल, मण्डल महामंत्री व मण्डल संयोजकों को दायित्व सौंपा गया जो अपने अपने स्थानों पर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करेगें। दायित्ववान कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने अभियान सफलता हेतु सुझाव देकर अभियान को सफल बनाने की योजना बनाई।इस अवसर पर नगर मण्डल अध्यक्ष प्रवीण दवे, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष मंगलाराम पुरोहित, जुंजानी मण्डल अध्यक्ष सावलाराम देवासी, रामसीन मण्डल अध्यक्ष छगनलाल भाटी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रमेश रावल, मण्डल महामंत्री मुकेश माहेश्वरी, विकास सोलंकी, मदनसिंह राव, संतोष सोनी, विजयसिंह देवडा, भागीरथ विश्नोई, छगनाराम चौधरी, विजय प्रजापत फगलूराम मेघवाल उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!