कृषि विभाग की योजनाओं के माध्यम से किसानों को करें लाभान्वित- सी.आर. चौधरी, अध्यक्ष, राजस्थान किसान आयोग
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 7 अगस्त। राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सी.आर. चौधरी की अध्यक्षता एवं राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग की उपस्थिति में शुक्रवार को आहोर रोड स्थित सर्किट हाउस में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई।इस अवसर पर राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं यथा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, तारबन्दी योजना, मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायता योजना आदि के माध्यम से जिले के अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करें। उन्होंने ज़िलें में उत्पादित होने वाले अनार की किस्म, विपणन एवं उत्पादन संबंधी जानकारी प्राप्त करते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों को कृषि योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने की बात कही।इस अवसर पर कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ खुमान सिंह रूपावत, उद्यानिकी विभाग के उपनिदेशक एल.एन. यादव, कृषि विभाग के सहायक निदेशक सागरमल कुमावत, सांख्यिकी अधिकारी विष्णु कुमार गुर्जर उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
