सावन के अंतिम सोमवार से पहले बैरासकुंड महोदव मन्दिर पहुँचे एसपी चमोली
|
😊 Please Share This News 😊
|

चमोली-कल सावन माह के पावन अंतिम सोमवार के दृष्टिगत सिद्धपीठ बैरासकुंड महादेव मंदिर में उमड़ने वाली आस्था की भीड़ को लेकर चमोली पुलिस पूरी तरह तैयार है। इस पवित्र अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार आज स्वयं बैरासकुंड मंदिर पहुँचे। यहाँ उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर, आसपास के क्षेत्र और श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले स्थानों का निरीक्षण किया।
बैरासकुंड की पौराणिक महत्ता को करीब से समझने के लिए एसपी चमोली ने मंदिर के स्वामी वशिष्ठ गिरी से बातचीत की और मंदिर के इतिहास एवं धार्मिक महत्व की जानकारी ली।वहीं स्थानीय निवासी ललिता प्रसाद नौटियाल से सावन में आयोजित होने वाले मेले और श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर जानकारी प्राप्त की।
मान्यता है कि यही वह पावन भूमि है जहां रावण ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कठोर तपस्या की थी। जब तपस्या के बाद भी महादेव प्रकट नहीं हुए तो रावण ने अपने दसों सिर अर्पित कर दिए। स्कंद पुराण के केदारखंड में भी बैरासकुंड का उल्लेख मिलता है। यही पौराणिक आस्था सावन में इस धाम को शिवभक्तों के लिए और खास बना देती है।इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद स्थानीय ग्रामीणों और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं से आत्मीय संवाद किया तथा उनकी समस्याओं व सुझावों को भी सुना।
इन दिनों सावन मास के चलते कांवड़ यात्रा पूरे चरम पर है, जिसके दृष्टिगत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाहर से आने वाले शिव भक्तों (कांवड़ियों) का भारी संख्या में आगमन हो रहा है।इसे देखते हुए एसपी चमोली ने हाईवे पर यातायात और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
उन्होंने पुलिस बल को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात सुचारू रूप से चलता रहे, ताकि सभी भक्त सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से अपने गंतव्य तक पहुँच सकें साथ ही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमों के तहत सख्त कार्रवाईकरने के निर्देश दिए।इस दौरान गोपीनाथ–रुद्रनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष/ जिला शासकीय अधिवक्ता (सिविल) मनोज भट्ट व प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह रावत भी मौजूद रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
