जैन साहित्य संगम का तृतीय राष्ट्रीय अधिवेशन बीकानेर में आयोजित होगा
|
😊 Please Share This News 😊
|

बीकानेर-जैन कवि-साहित्यकारो॔ की प्रतिनिधि सर्वमान्य संस्था जैन साहित्य संगम का त्रि-दिवसीय तृतीय अधिवेशन 27-28-29 सितम्बर 2026 को धर्मनगरी बीकानेर (राजस्थान) में आयोजित किया जा रहा है ।राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीप जैन “हर्षदर्शी” ने जानकारी ने बताया कि अधिवेशन में अहोभाग्य से परम पूज्य परमागम रहस्यज्ञाता, 1008 जैनाचार्य श्री रामलालजी म. सा. व बहुश्रुत वाचनाचार्य उपाध्याय प्रवर श्री राजेशमुनिजी म.सा. सहित अनेक साधु-साध्वीजी भगवंतों का मंगल सान्निध्य और आशीर्वाद प्राप्त होगा ।
राष्ट्रीय अधिवेशन के संयोजक अशोक नागोरी, बेंगलूरु के अनुसार अ. भा. साधुमार्गी जैन संघ से आबद्ध साधुमार्गी जैन सेवा समिति, बीकानेर के सौजन्य से आयोजित अधिवेशन में देश भर के जैन कवि-साहित्यकार पधारकर साहित्यिक व सांस्कृतिक आयोजन करेंगे ।राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र कांठेड ने बताया कि इसमें जैन साहित्यकार और कवि 9413286182 पर संपर्क कर सदस्यता-आवेदन व अधिवेशन-आवेदन भर कर भाग ले सकते हैं ।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयसिंह नाहटा के अनुसार बृहद् स्तर पर आयोजित होने जा रहे इस अधिवेशन की तैयारियाँ विशाल स्तर पर की जा रही है।साधुमार्गी जैन सेवा समिति, बिकानेर के मंत्री सुरेशकुमार बच्छावत ने आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि जैन कवि-साहित्यकारों के इस राष्ट्रीय अधिवेशन के आयोजन से समिति को जैन समाज के प्रबुद्धजनों के आतिथ्य लाभ का अवसर प्राप्त हो रहा है।
संस्था के वरिष्ठ संरक्षक कैलाश जैन तरल ने बताया कि सोने में सुहागे समान अहोभाग्य से सामाजिक उत्क्रांति प्रेरक गुरु रामेश का आशीर्वाद और जिनवाणी श्रवण का लाभ कवि- साहित्यकारों को प्राप्त होगा।अधिवेशन सह संयोजक सी.एस. मेहता ने समस्त जैन कवि-साहित्यकारों से शीघ्र पंजीकरण कराने का आह्वान किया है।
अधिवेशन महिला कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती चंदा डाँगी ने समस्त महिला सदस्यों से अधिवेशन में महिलाओं को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्साह से भाग लेने और इस हेतु शीघ्र रजिस्ट्रेशन करने का अनुरोध किया है।उल्लेखनीय है कि इस तृतीय राष्ट्रीय अधिवेशन में अति विशिष्ट विद्वान व जन प्रतिनिधि अतिथि के रूप में पधार रहे हैं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
