नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपा नगर मंडल ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

भाजपा नगर मंडल ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल(माणकमल भंडारी) भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर मण्डल अध्यक्ष प्रवीण एम दवे ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित था। उन्होंने देश में सुशासन की नींव रखी और अपनी दूरदर्शी नीतियों से भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाया।
भाजपा नेता शेखर व्यास सहित कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।इस अवसर पूर्व प्रदेश मंत्री सांवलाराम देवासी, नगर अध्यक्ष प्रवीण एम दवे, जिला मंत्री भरतसिंह भोजाणी, भाजपा नेता शेखर व्यास, जयसिंह राव, महामंत्री मुकेश महेश्वरी, विकेश सोलंकी, उपाध्यक्ष माधाराम राणा, विक्रमसिंह इराणी, वालाराम घांची, अजमल बंजारा, लेराराम मेघवाल, नरपतसिंह राव, विक्रम बंजारा, संतोष सोनी, सुरेश वोरा, भरत महेश्वरी, बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!