नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , माँ नागणेच्या माता ट्रस्ट नागाणा द्वारा अधिमास में साधु-संतों का हुआ सम्मान,महाराजा गजसिंह के आदेशानुसार हो रहा है बहुमान व सम्मान – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

माँ नागणेच्या माता ट्रस्ट नागाणा द्वारा अधिमास में साधु-संतों का हुआ सम्मान,महाराजा गजसिंह के आदेशानुसार हो रहा है बहुमान व सम्मान

😊 Please Share This News 😊

जोधपुर 18 अगस्त। महाराजा गजसिंह जी के आदेशानुसार नागणेच्या माता ट्रस्ट नागाणा द्वारा पुरूषोत्तम मास एवं श्रावण मास में मारवाड़ के प्रसिद्ध व प्रमुख साधु-संतों, जो चौमासा कर रहे हैं, उनका बहुमान व सम्मान किया जा रहा है।

अब तक इन साधु-संतों का हुआ बहुमान व सम्मान-

महाराजा गजसिंह जी के प्रतिनिधि कल्याणसिंह मेडतियाँ ने बताया कि सैनाचार्य अचलानन्द गिरी महाराज बाबा रामदेव मन्दिर राईका बाग, पालासनी मठ के कैलाशनाथ महाराज, बाला सती माता मन्दिर जोधपुर, शेरगढ़, बालेसर मठ, सेणीजी धाम जुड़ीया व हरीओम महाराज तेखला धाम जिंजनियाली का चौसरा, शॉल, श्रीफल व भेंट प्रदान कर अब तक सम्मान किया गया।

इन संतों का अब होगा बहुमान व सम्मान-

महाराजा गजसिंह जी के प्रतिनिधि कल्याण सिंह राठौड ने बताया कि अब ओंकार भारती महाराज परेऊ, श्री राणी भटियाणी मंदिर जसोल, श्री नारायण भारती महाराज वरिया भगजी (मेवा नगर), विष्णु भारती महाराज सिणली जागीर (जसोल), श्री ब्रह्मर्षि तुलछाराम महाराज गादीपति आसोतरा, श्री नृत्यगोपाल राम महाराज गादीपति गढ़ सिवाना, श्री राज भारती महाराज धुम्बड़ा, श्री देवपुरी महाराज धाणदा, गंगानाथ महाराज गादीपति शांतिनाथ महाराज सिरे मंदिर जालोर, श्री शिवसुखनाथ महाराज आसरी मठ जैसलमेर, श्री गोरखनाथ महाराज ख्याला मठ म्याजलार, श्री गणेशनाथ महाराज गरीबनाथ आश्रम शिव, श्री प्रतापपुरी महाराज जसेधरधाम, श्री जगदीश पुरी महाराज गादीपति डूंगरपुरी जी धाम चौहटन, वांकल विरात्रा धाम विरात्रा, श्री कानभारती महाराज देरिया, श्री गणेशपुरी महाराज परालीया, श्री विनोद भारती महाराज हिंगलाज धाम भोमभाखर कोरना-गंगवास, श्री दयाराम महाराज गादीपति राजाराम आश्रम शिकारपुरा व श्री मदनसिंह भोपाजी श्री नागणेच्या धाम धंधाड़ा का चौसरा, शॉल, श्रीफल व भेंट देकर सम्मान किया जायेगा।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!